BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

रिंकू शर्मा हत्या मामला: क्राइम ब्रांच को सौंपी गई हत्याकांड की जांच

by bnnbharat.com
February 13, 2021
in समाचार
रिंकू शर्मा हत्या मामला: क्राइम ब्रांच को सौंपी गई हत्याकांड की जांच
Share on FacebookShare on Twitter

दिल्ली: दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके में एक युवक की कथित तौर पर कुछ लोगों द्वारा हत्या किए जाने के मामले में पांचवें आरोपी के गिरफ्तार होने के बाद इस मामले को अपराध शाखा को सौंप दिया गया है.

मारे गए युवक की पहचान रिंकू शर्मा (25) के तौर पर की गई है और वह लैब तकनीशियन के पद पर काम करता था. किसी अप्रिय घटना से बचने के लिए इलाके में पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है. अतिरिक्त जनसंपर्क अधिकारी (दिल्ली पुलिस) अनिल मित्तल ने कहा कि आगे की जांच के लिए मामले को अपराध शाखा को सौंपा गया है.

पुलिस ने बताया कि बुधवार रात को युवक और आरोपी जन्मदिन पार्टी पर गए थे और वहां पर उनके बीच रोहिणी में उनकी खाने पीने की दुकानों को ले कर कुछ विवाद हो गया. पुलिस ने बताया कि इस दौरान उन्होंने एक दूसरे से मारपीट भी और धमकी दी और पार्टी से चले गए. कुछ दिन पहले भी उनके बीच इसी बात को लेकर विवाद हुआ था.

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बहस्पतिवार को कहा था कि बाद में चार लोग शर्मा के घर पर पहुंचे जहां वह अपने बड़े भाई के साथ बाहर ही खड़ा था और उनके हाथ में डंडे थे. दोनों पक्षों के बीच फिर से विवाद हुआ जिसके बाद उन्होंने शर्मा पर चाकू से वार किया और फरार हो गए.

शर्मा के भाई मन्नू (19) ने हालांकि आरोप लगाया कि रिंकू शर्मा की इसलिए हत्या की गई क्योंकि वह राम मंदिर निर्माण के लिए चंदा एकत्र करने के अभियान में बढ़चढ़ कर हिस्सा ले रहा था. दिल्ली पुलिस ने हत्या के मामले में कोई सांप्रदायिक कोण होने के आरोप को खारिज किया है और कहा कि कारोबारी रंजिश के चलते जन्मदिन की पार्टी में झगड़ा हुआ था.

पुलिस ने बताया कि अब तक ताजुद्दीन, जाहिद, मेहताब और दानिश और इस्लाम को इस मामले में गिरफ्तार किया गया है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

विश्व रेडियो दिवस आज, जानें इसका इतिहास…

Next Post

13 फरवरी को क्यों मनाया जाता है ‘राष्ट्रीय महिला दिवस’…

Next Post
13 फरवरी को क्यों मनाया जाता है ‘राष्ट्रीय महिला दिवस’…

13 फरवरी को क्यों मनाया जाता है 'राष्ट्रीय महिला दिवस'...

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d