BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

71 की उम्र में ऋषि कपूर की बहन का निधन, कैंसर से पीड़ित थी ऋतु नंदा

by bnnbharat.com
January 14, 2020
in समाचार
71 की उम्र में ऋषि कपूर की बहन का निधन, कैंसर से पीड़ित थी ऋतु नंदा
Share on FacebookShare on Twitter

ऋषि कपूर की बहन ऋतु नंदा का निधन हो गया है. आपको बता दें की ऋषि कपूर की बहन और अमिताभ बच्चन की समधन थी ऋतु नंदा. जिनका कैंसर से निधन हो गया है. ऋतु, श्वेता बच्चन की सास थीं. श्वेता की शादी ऋतु के बेटे निखिल नंदा से हुई है. ऋतु 71 साल की थीं. उनके पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार दिल्ली में होगा . सभी सेलेब्रिटीज दिल्ली पहुंचना शुरू हो गए हैं. ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर ने इंस्टाग्राम पर अपनी बुआ ऋतु नंदा के निधन की खबर दी है. आज गौरी खान के घर में पार्टी होने वाली थी. इस खबर के आने के बाद गौरी ने इस पार्टी को रद्द कर दिया है.

रिद्धिमा कपूर ने लिखा, ‘मैं अपनी जिंदगी में इनसे ज्यादा विनम्र और सभ्य व्यक्ति से आजतक नहीं मिली थी. बुआ आप हमेशा याद आएंगी  RIP’. रिद्धिमा कपूर के पोस्ट पर एकता कपूर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘सुन के बहुत बुरा लगा .’ ऋतु के पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार कहां होगा, इस पर कपूर खानदान की ओर से कोई बयान नहीं आया है.

ऋतु नंदा के अंतिम संस्कार में कपूर खानदान के अलावा बच्चन परिवार के पहुंचने की भी उम्मीद है. बता दें कि अगस्त 2018 में श्वेता बच्चन के ससुर यानी ऋतु नंदा के पति राजन नंदा का निधन हो गया था. उस वक्त भी रिद्धिमा कपूर ने ही ये जानकारी सोशल मीडिया पर शेयर की थी .

रिद्धिमा कपूर ने लिखा था, ‘आप हमेशा एक महान शख्सियत रहेंगे . आपके प्यार के लिए बहुत शुक्रिया . आप बहुत याद आएंगे अंकल . RIP’. राजन नंदा को आखिरी विदाई देने के लिए भी अमिताभ बच्चन फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ की शूटिंग छोड़ भारत लौट आए थे . बता दें कि राजन नंदा एस्कॉर्ट्स ग्रुप के चेयरमैन थे. उनके बेटे निखिल नंदा कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर हैं.

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

जूता फैक्ट्री में लगी भीषण आग, मौके पर मौजूद 26 दमकल की गाड़ियां

Next Post

झारखंड में फाइनेंशियल क्राइसिस! हर माह वेतन में 400 करोड़ खर्च, चल रही है श्वेत पत्र जारी करने की तैयारी

Next Post
झारखंड में फाइनेंशियल क्राइसिस! हर माह वेतन में 400 करोड़ खर्च, चल रही है श्वेत पत्र जारी करने की तैयारी

झारखंड में फाइनेंशियल क्राइसिस! हर माह वेतन में 400 करोड़ खर्च, चल रही है श्वेत पत्र जारी करने की तैयारी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d