BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद को हाईकोर्ट का झटका, दुमका कोषागार मामले में जमानत याचिका खारिज

by bnnbharat.com
December 6, 2019
in समाचार
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद को हाईकोर्ट का झटका, दुमका कोषागार मामले में जमानत याचिका खारिज
Share on FacebookShare on Twitter

रांचीः दुमका कोषागार मामले में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद की जमानत याचिका खारिज कर दी गई. हाईकोर्ट के जस्टिस अपरेश कुमार सिंह की अदालत ने जमानत याचिका को खारिज करते हुए कहा कि, उनकी आधी सजा इस मामले में अभी पूरी नहीं हुई है.

दुमका कोषागार मामले में लालू को सात साल की सजा मिली है. आधी सजा पूरा नहीं होने के आधार पर कोर्ट ने लालू को जमानत देने से मना कर दिया. जस्टिस अपरेश कुमार सिंह की अदालत में इस मामले की सुनवाई के पहले हाई कोर्ट में पिछले दो सप्ताह से लालू प्रसाद की जमानत पर सुनवाई नहीं हो पा रही थी.

इससे पहले 8 नवंबर को सीबीआई की ओर से अदालत में अपना जवाब दाखिल कर दिया था. लालू की जमानत याचिका के खिलाफ सीबीआई की ओर से दाखिल किए गए जवाब में कहा गया है कि दुमका कोषागार मामले में लालू प्रसाद ने जमानत याचिका दाखिल की है. इसमें उन्होंने मात्र 22 माह ही जेल में बिताया है. ऐसे में सजा की आधी अवधि पूरी नहीं हो रही है.

वहीं, पूर्व में सुप्रीम कोर्ट इस मामले में उनकी याचिका खारिज कर चुका है. जहां तक उनके स्वास्थ्य की बात है, तो रिम्स के चिकित्सक लगातार इसकी मॉनीटरिंग कर रहे है. लालू प्रसाद को चारा घोटाले के दुमका, देवघर और चाईबासा मामले में सीबीआई कोर्ट ने सजा सुनायी है. इन तीनों मामलों में 23 दिसंबर 2017 से वो जेल में हैं. बीमार होने की वजह से रिम्स के पेइंग वार्ड में भर्ती हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

अंकेक्षण में गड़बड़ी पाये जाने पर एसएमसी कमेटी होगी भंग

Next Post

शिक्षा के क्षेत्र में झारखंड बेस्ट परफॉर्मिंग स्टेट : महेश पोद्दार

Next Post
शिक्षा के क्षेत्र में झारखंड बेस्ट परफॉर्मिंग स्टेट : महेश पोद्दार

शिक्षा के क्षेत्र में झारखंड बेस्ट परफॉर्मिंग स्टेट : महेश पोद्दार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d