bnnbharat.com हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. यहाँ क्लिक कर हमें टेलीग्राम पर ज्वाइन करें
आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूबपर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.
bnnbharat.com
bnnbharat.com
  • होम पेज
  • झारखंड
  • बिहार
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • नेशनल
  • इंटरनेशनल
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
    • फिल्म & टीवी
No Result
View All Result
bnnbharat.com
No Result
View All Result
Home bnnbharat news

अतीत से हुआ मुक्‍त, पहले वाली कांग्रेस नहीं रही, भटकी राह-पूर्व मुख्‍यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा

by Prem
18/08/2019
in bnnbharat news, Hariyana, India, News, Political
1 min read
अतीत से हुआ मुक्‍त, पहले वाली कांग्रेस नहीं रही, भटकी राह-पूर्व मुख्‍यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा
FTWTeleGram

रोहतक में आयोजित महापरिवर्तन रैली में पूर्व मुख्‍यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि आज हर चीज से मुक्‍त होकर यहां आया हूं। मैं आज अतीत से मुक्‍त होकर इस मंच पर आया हूं। उन्‍होंने कहा अपने परिवार की चार पीढि़यों के पार्टी से जुड़ाव और इसके लिए योगदान की चर्चा करते हुए कहा कि अब कांग्रेस पहले वाली नहीं रही।  महापरिवर्तन रैली में नेताओं के तेवर तीखे दिखे। करण सिंह दलाल ने साफ कहा कि कांग्रेस नेतृत्‍व यदि हरियाणा में पार्टी की कमान हुड्डा को नहीं दे तो अलग राह अपनाई जाए।  पूर्व स्‍पीकर रघुबीर कादियान ने एक लाइन का प्रस्‍ताव रखा कि हुड्डा जो भी फैसला करेंगे उसके साथ हम सभी खड़े हैं। उन्‍होंने जनसभा लोगों से हाथ उठवाकर इसका समर्थन कराया।

पूर्व मुख्‍यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस पहले वाली नहीं रही और अब भटक गई है। मैं यहां सारी चीजों से मुक्‍त होकर अपनी बात कहने आया हूं। हरियाणा में कांग्रेस से अलग होने का साफ संकेत देते हुए कहा आज खुद को अतीत से मुक्‍त करता हूं। मुझे नेताओं व रैली में मौजूद लोगों द्वारा कोई भी फैसला लेने का जो अधिकार दिया है उसके लिए मैं एक कमेटी का गठन करुंगा। कमेटी की सलाह पर इस बारे में कोई भी फैसला लूंगा। उन्‍होंने जम्मू-कश्‍मीर से अनुच्‍छेद 370 हटाने की चर्चा करते हुए कहा कि कांग्रेस थोड़ी राह भटक गई है।

 

हुड्डा ने कहा, मैं 72 साल का हो गया हूं और रिटायर होना चाहता था, लेकिन हरियाणा की हालत देखकर संघर्ष का फैसला किया। देशहित से ऊपर कुछ नहीं। जम्‍मू-कश्‍मीर से अनुच्‍छेद हटाने का हमारे (कांग्रेस) कु्छ नेताओं ने विरोध किया, यह सही नहीं था। मैंने देशहि‍त के इस निर्णय का समर्थन किया। उन्‍होंने कहा, मेरे परिवार की चार पीढि़यों कांग्रेस से जुड़ी रही है। हमने कांग्रेस के लिए जी जान से मेहतन की, लेकिन अब कांग्रेस पहले वाली नहीं रही। 370 पर कांग्रेस कुछ भटक गई, लेकिन देशभक्ति और स्वाभिमान का मैं किसी से समझौता नहीं करूंगा, इसीलिए मैंने 370 हटाने का समर्थन किया। उन्‍होंने कहा, उसूलों के लिए टकराना भी जरूरी है, जिंदा हो तो जिंदा दिखना जरूरी है।

हुड्डा ने नौकरियों में पारदर्शिता के मनोहरलाल सरकार के दावे पर सवाल उठाया। उन्‍होंने कहा कि नौकरियों कैसी दी जा रही है, एमए पास युवाओं को चपरासी की नौकरी दी जा रही है। नौकरियां बेची जा रही है।रैली में हुड्डा ने जमकर चुनावी घोषणाएं कीं। उन्‍होंने कहा कि अगर मेरी सरकार बनी तो सबसे पहले अपराधियों का सफाया करूंगा। प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति बिलकुल चौपट हो चुकी है।

उन्‍होंने कहा कि किसानों का कर्जा माफ किया जाएगा। इसमें भूमिहीन किसानों को भी शामिल किया जाएगा। कर्मचारी सबसे ज्यादा तकलीफ में हैं। आंगनबाड़ी, आशा वर्कर का भत्ता बढ़ाया जाएगा। पंजाब के समान कर्मचारियों को वेतनमान दिया जाएगा, पुरानी पेंशन लागू होगा। सातवां वेतन आयोग पूर्ण रूप से लागू होगा। 1 फरवरी 2016 से उनको एचआरए दिया जाएगा। जितने भी पढ़े लिखे चतुर्थ श्रेणी में भर्ती हुए हैं उन्हें क्लास बनाया जाएगा।

उन्‍होंने कहा कि गरीब महिलाओं के खाते में हर महीने दो हजार रुपये डाले जाएंगे। बीपीएल को 300 यूनिट तक बिजली फ्री, विवाह शगुन योजना एक लाख रुपये, गरीब आदमी को दो रुपये किलो चावल व गेहूं देंगे। फसल बीमा योजना की किश्त हरियाणा सरकार भरेगी। रोजगार के लिए ऐसी स्कीम बनाएंगे कि हर परिवार में योग्यता के आधार पर एक व्यक्ति को नौकरी देंगे। जब तक नौकरी नहीं मिलेगी योग्यता भत्ता देंगे। 75 प्रतिशत नौकरी हरियाणा के युवाओं को मिले इसके लिए कानून बनाएंगे।

उन्‍होंने कहा कि बुढ़ापा पेंशन पांच हजार रुपये महीना देंगे। हरियाणा रोडवेज में महिलाओं की यात्रा फ्री करेंगे। गरीबों के लिए चार लाख घर बनाकर देंगे। दलित बच्चों को आठवीं तक 500, 12वीं तक 1000 व उससे ऊपर 1500 रुपये देंगे।  हुड्डा ने कहा कि उनकी सरकार बनी तो चार उपमुख्यमंत्री बनाएंगे। एक ओबीसी, एक अनुसूचित जाति , एक ब्राह्मण व एक अन्य किसी वर्ग से। उन्‍होेंने कहा कि आज अतीत आज हरियाणा बर्बादी की ओर है। आज किसान तबाही की ओर है और बेरोजगारी बढ़ रही है।

अन्‍य नेताओं ने भी अपने संबोधन में कहा कि हुड्डा अब मजबूत फैसला करें, हम उसके साथ हैं। विधानसभा के पूर्व स्‍पीकर कुलदीप शर्मा ने कहा कि कांग्रेस कहां है। कमरों में बैठे कुछ नेता कांग्रेस की दशा नहीं बदल सकते। यदि कांग्रेस की हालत सुधरना था तो भूपेंद्र सिंह हुड्डा को कमान देनी चाहिए थी। दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि आज हरियाणा की राजनीति दोहरे पर है।

रैली को विधायक करण सिंह दलाल ने भी संबोधित किया। उन्‍होंने हरियाणा में गुटबाजी पर जमकर हमले किए। उन्‍होेंने कहा कि हम कोई भी जनहित के मुद्दे को उठाते थे हमारी पार्टी के नेता ही इसका विरोध किया। उन्‍होंने भूपेंद्र सिंह हुड्डा से मुखातिब होते हुए कहा, अब समय आ गया है कि हुड्डा जी आप फैसला करें। कांग्रेस आलाकमान से साफ बात करें कि वह आपके नेतृत्‍व मेें हरियाणा में कांग्रेस को एकजुट कर आगे की राह तय करे। अन्‍यथा, अलग राह चुनें और तय करें किे अलग पार्टी बनानी है या मंच, किसी दल से गठजोड़ करना है इस पर फैसला करें। आपके नेतृत्‍व में सभी आगे बढ़ने को तैयार है।

पूर्व सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि हरियाणा आज भूपेंद्र सिंह हुड्डा के विकास की राजनीति और भाजपा के राजनीति के दोहारे पर खड़़ा है। उन्‍होंने कहा, जम्‍मू-कश्‍मीर से अनुच्‍छेद 370 हटाने की चर्चा करते हुए कहा कि हमने देशहित को समर्थन किया। इसे हटाने का तरीका सही नहीं था, लेकिन यह राष्‍ट्रहित में था। उन्‍होंने कहा कि इस पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। उन्‍होंने भूपेंद्र सिंह हुड्डा सरकार के कार्यों की चर्चा करते हुए कहा कि उस समय हरियाणा नंबर वन था और हर क्षेत्र में पिछड़ गया है। उन्‍होंने कहा कि हरियाणा में परिवर्तन के लिए बिगुल बज गया है।

कुलदीप शर्मा ने कहा कि जम्‍मू-कश्‍मीर से अनुच्‍छेद 370 को हटाने के मुद्दे पर कांग्रेस के रुख पर भी इशारों में हमला किया। उन्‍होंने कहा कि तत्‍कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने अनुच्‍छेद 370 को अस्‍थायी बताया था, इसलिए भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने अनुच्‍छेद 370 को हटाने का समर्थन कर जनभावनाओं का सम्‍मान किया। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष फूलचंद मुलाना ने कहा कि कांग्रेस नेतृत्व को समझना चाहिए कि हरियाणा में केवल भूपेंद्र सिंह हुड्डा ही बीजेपी को सत्ता से बाहर निकाल सकते हैं।

Tags: अतीत से मुक्‍तदेशभक्ति और स्वाभिमानदेशहि‍तभूपेंद्र सिंह हुड्डामहापरिवर्तन रैलीरघुबीर कादियानरोहतक
Previous Post

आग लगने से खुली पोल-फायर डिपार्टमेंट के NOC के बिना चल रहा है देश का सबसे बड़ा अस्पताल AIIMS

Next Post

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बिगड़ती कानून-व्यवस्था पर योगी सरकार पर किया कटाक्ष

Related Posts

मौसम अलर्ट: दिल्ली समेत इन राज्यों में और बढ़ेगी ठंड, बारिश होने की भी आशंका
Bihar News

मौसम अलर्ट: बिहार में ठंड बरपा रहा कहर, लगातार गिर रहा पारा

बंदूक फैक्ट्री का भंडाफोड़, भारी मात्रा में हथियार बरामद, 2 गिरफ्तार
kolkata

बंदूक फैक्ट्री का भंडाफोड़, भारी मात्रा में हथियार बरामद, 2 गिरफ्तार

आत्मविश्वास, उत्साह और देश प्रेम की ऊर्जा के साथ मनाएं गणतंत्र दिवस: उपायुक्त
deoghar

आत्मविश्वास, उत्साह और देश प्रेम की ऊर्जा के साथ मनाएं गणतंत्र दिवस: उपायुक्त

बर्फबारी के कारण अस्पताल में फंसी महिला, 6 किमी बर्फ में चलकर मां-नवजात को स्ट्रेचर से ले गए जवान
Jammu&kashmir

बर्फबारी के कारण अस्पताल में फंसी महिला, 6 किमी बर्फ में चलकर मां-नवजात को स्ट्रेचर से ले गए जवान

साक्षी महाराज का विवादित बयान, कहा- कांग्रेस ने करवाई थी सुभाष चंद्र बोस की हत्या
News

साक्षी महाराज का विवादित बयान, कहा- कांग्रेस ने करवाई थी सुभाष चंद्र बोस की हत्या

लॉकडाउन का हो रहा है रामगढ़ में खुला उल्लंघन: भुवनेश्वर मेहता
London

स्ट्रेन का कहर: 17 जुलाई तक बढ़ाया गया लॉकडाउन

राहुल गांधी कोयंबटूर से मदुरै तक आज करेंगे 200 किलोमीटर लंबी रैली
News

राहुल गांधी कोयंबटूर से मदुरै तक आज करेंगे 200 किलोमीटर लंबी रैली

जल्द ही ‘Reliance Jio’ करेगी 5G इंटरनेट सर्विस लॉन्च
DELHI

जल्द ही ‘Reliance Jio’ करेगी 5G इंटरनेट सर्विस लॉन्च

बर्ड फ्लू को लेकर सरकार अलर्ट, जारी किए ये निर्देश…
DELHI

बर्ड फ्लू को लेकर सरकार अलर्ट, जारी किए ये निर्देश…

Next Post
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बिगड़ती कानून-व्यवस्था पर योगी सरकार पर किया कटाक्ष

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बिगड़ती कानून-व्यवस्था पर योगी सरकार पर किया कटाक्ष

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published.

I agree to the Terms & Conditions and Privacy Policy.

Latest Updates

  • मौसम अलर्ट: बिहार में ठंड बरपा रहा कहर, लगातार गिर रहा पारा January 24, 2021
  • बंदूक फैक्ट्री का भंडाफोड़, भारी मात्रा में हथियार बरामद, 2 गिरफ्तार January 24, 2021
  • आत्मविश्वास, उत्साह और देश प्रेम की ऊर्जा के साथ मनाएं गणतंत्र दिवस: उपायुक्त January 24, 2021
  • बर्फबारी के कारण अस्पताल में फंसी महिला, 6 किमी बर्फ में चलकर मां-नवजात को स्ट्रेचर से ले गए जवान January 24, 2021
  • साक्षी महाराज का विवादित बयान, कहा- कांग्रेस ने करवाई थी सुभाष चंद्र बोस की हत्या January 24, 2021
  • स्ट्रेन का कहर: 17 जुलाई तक बढ़ाया गया लॉकडाउन January 24, 2021
  • राहुल गांधी कोयंबटूर से मदुरै तक आज करेंगे 200 किलोमीटर लंबी रैली January 24, 2021
  • जल्द ही ‘Reliance Jio’ करेगी 5G इंटरनेट सर्विस लॉन्च January 24, 2021
  • बर्ड फ्लू को लेकर सरकार अलर्ट, जारी किए ये निर्देश… January 24, 2021
  • बड़ा फैसला: TikTok समेत अन्य चीनी ऐप पर जारी रहेगी पाबंदी January 24, 2021
  • लालू प्रसाद का AIIMS में शुरू हुआ इलाज, 16 बीमारियों से हैं ग्रसित January 24, 2021
  • किसान आंदोलन: 26 जनवरी को ट्रैक्टर परेड पर संशय, बढ़ रही ट्रैक्टरों की तादाद January 24, 2021
  • गणतंत्र दिवस को लेकर साजिश! ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के लगे नारे, 6 हिरासत में January 24, 2021
  • LAC विवाद: कॉर्प्स कमांडर स्तर की नौंवी वार्ता शुरू January 24, 2021
  • विकास भारतीय कार्यालय में नेताजी को दी गयी श्रद्धांजलि January 23, 2021
  • आजसू पार्टी का बागमुंडी विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन कल January 23, 2021
  • चास नगर निगम क्षेत्र के प्लानिंग एरिया में जोड़े गये 14 गांव January 23, 2021
  • प्रदेश आरजेडी कार्यकारिणी की बैठक स्थगित January 23, 2021
  • जामताड़ा को साइबर क्राइम का गढ़ होने के कलंक से मिलेगी मुक्ति January 23, 2021
  • पुलिस ने 45 दिन बाद कब्र से निकाल नाबालिग का शव January 23, 2021
  • मांडू विधायक ने मनरेगा योजना का किया गया उदघाट्न एवं निरीक्षण January 23, 2021
  • वाहन चालकों को यातायात नियमों की विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई January 23, 2021
  • मेडिकल छात्रा के आत्महत्या की बात आयी सामने January 23, 2021
  • ब्रांडेड कंपनियों के जींस बरामद January 23, 2021
  • किसान आंदोलन को लेकर एकजुटता का प्रदर्शन January 23, 2021
  • मीडिया कप के फाइनल में दामोदर की भिड़त स्वर्णरेखा से January 23, 2021
  • पारदर्शी तरीके से किसान ऋण माफी योजना से जुड़े कार्यों को करें पूर्णः-उपायुक्त January 23, 2021
  • स्वास्थ्य केंद्र में जल्द ही संचालित किया जाएगा न्यूट्रिशन सेंटर अति कुपोषित बच्चों के साथ माताओं के एनीमिया जांच एवं इलाज तथा मिलेगा पौष्टिक भोजन January 23, 2021
  • स्पेशल आरटी पीसीआर में 236, ट्रू-नाट में 35 का लिया सैंपल January 23, 2021
  • एनएचएआई टीम ने बरवा के पास चलाया अभियान January 23, 2021
bnnbharat.com

© 2020 bnnbharat.com - India -

Navigate bnnbharat.com

  • एडमिनिस्ट्रेशन
  • संपर्क
  • मुख्य ख़बरें
  • अपने व्यापार का विज्ञापन दें
  • गोपनीयता की शर्तें

Follow Us

No Result
View All Result
  • होम पेज
  • मुख्य ख़बरें
  • झारखंड
  • बिहार
  • राँची
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • नेशनल
  • इंटरनेशनल
  • व्यापार
  • लीक से हटकर
  • ओपिनियन
  • विज्ञान
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • ज्योतिष

© 2020 bnnbharat.com - India -