BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कोरोना को हराने के लिए स्वास्थ्य कर्मियों की भूमिका सराहनीय: बन्ना गुप्ता

कोरोना को लेकर स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने रिम्स में की उच्चस्तरीय बैठक

by bnnbharat.com
April 17, 2020
in Uncategorized
कोरोना को हराने के लिए स्वास्थ्य कर्मियों की भूमिका सराहनीय: बन्ना गुप्ता

कोरोना को हराने के लिए स्वास्थ्य कर्मियों की भूमिका सराहनीय: बन्ना गुप्ता

Share on FacebookShare on Twitter

रांची: स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता आज रिम्स पहुंचे और हो रहे कार्यों की समीक्षा की. लॉकडाउन-2 की घोषणा के बाद ये बैठक महत्वपूर्ण थी. उन्होंने कोरोना की लड़ाई लड़ रहे तमाम स्वास्थ्य कर्मियों की सराहना करते हुए कहा कि विषम परिस्थितियों में भी स्वास्थ्य कर्मी मानवता की सेवा करते हुए अपना फर्ज निभा रहे हैं जिसकी जितनी प्रशंसा की जाए कम हैं. उन्होंने बैठक कर ताजा हालात की जानकारी ली.

Also Read This: 6 राज्यों का सफर तय कर लॉकडाउन में बीमार बेटे को देखने पहुंची मां

कोरोना जांच सैम्पल ज्यादा कराने पर जोर

बैठक में स्वास्थ्य मंत्री ने रिम्स में ज्यादा से ज्यादा जांच कराने की बात कही, उसके लिए पर्याप्त संख्या में उपकरणों की व्यवस्था करने के विकल्पों पर भी विचार किया गया. साथ ही उन्होंने स्वास्थ्य सचिव नितिन कुलकर्णी को जरूरी पड़ रहे संसाधनों और उपकरणों की व्यवस्था करने का निर्देश दिया.

रक्तदान करने की अपील की

वर्तमान स्थिति में रक्त की कमी हो रही है, जिसे देखते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने राज्यवासियों से रक्तदान करने की अपील की. उन्होंने युवाओं से आगे आकर रक्तदान करने का आह्वान करते हुए कहा कि आज देश पर संकट हैं तो युवाओं की जिम्मेदारी हैं कि इसमें सहयोग करें.

Also Read This: कोरोना संकट के बीच बिहार में पहली शादी नवादा में, वरमाला की जगह थे मास्क

स्वास्थ्य सचिव को दिया प्राइवेट डायलिसिस सेंटर को खुलवाने का निर्देश

स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि लगातार शिकायत मिल रही हैं कि प्राइवेट डायलिसिस सेंटर बंद हो गए हैं, जिससे मरीजों को दिक्कत आ रही है. उन्होंने इसे गंभीर मामला मानते हुए स्वास्थ्य सचिव को निर्देश दिया है कि वे इसे खुलवाने को लेकर तुरंत कार्यवाई करें.

स्वास्थ्य कर्मियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर

स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि राज्य सरकार स्वास्थ्य कर्मियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर हैं और कई तरह के उपाय कर रही हैं. उन्होंने जनता से अपील की है कि जांच में लगे कर्मियों को सहयोग करें.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

संवेदनशील इलाकों में अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी: DSP

Next Post

देश का साथ दें और घरों से अनावश्यक ना निकले: सुधीर मंगलेश

Next Post
देश का साथ दें और घरों से अनावश्यक ना निकले: सुधीर मंगलेश

देश का साथ दें और घरों से अनावश्यक ना निकले: सुधीर मंगलेश

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d