BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

RSS ने साहसिक कार्यक्रम के तहत निकाली साइकिल यात्रा

by bnnbharat.com
September 22, 2019
in Uncategorized
RSS ने साहसिक कार्यक्रम के तहत निकाली साइकिल यात्रा

RSS launches cycle tour under adventure program

Share on FacebookShare on Twitter

कोडरमा: आरएसएस के साहसिक कार्यक्रम के तहत रविवार को साइकिल यात्रा का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में जिले के लगभग ढाई सौ युवाओं ने भाग लिया. उक्त साइकिल यात्रा कोडरमा प्रखंड मैदान से शुरू होकर झंडा चौक, अड्डी बंग्ला, साई आयरन फैक्ट्री के रास्ते उत्क्रमित मध्य विद्यालय जरगा में पहुंच कर समाप्त हुई. यात्रा को विभाग सामाजिक समरसता प्रमुख सुरेश प्रसाद, जिला प्रचार प्रमुख सह प्रांतीय टोली सदस्य सामाजिक समरसता झारखंड प्रदेश अनिल सिंह, जिला सह कार्यवाहक दिलीप सिंह, नगर संपर्क प्रमुख विजय बर्नवाल, प्रधानमंत्री जन कल्याणकारी योजना प्रचार प्रसार अभियान के प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज कुमार झुन्नू व पतंजलि योग संघ के युवा प्रभारी प्रदीप सुमन ने संयुक्त रूप से झंडा दिखाकर रवाना किया.

साइकिल यात्रा के प्रारम्भ में सभी साइकिल चालकों को गुड़ और चना खिलाया गया. वहीं रास्ते में उनके लिए मिनरल वाटर की व्यवस्था की गई थी. जरगा पहुंचकर सभी लोगों ने प्रार्थना सभा की. इसके पश्चात जलपान किया गया. तत्पश्चात सभी लोगों ने विभिन्न खेलों का आनंद लिया, जिसमें कबड्डी, टैंक युद्ध जैसे खेल खेले गए.

खेल समाप्त होने के पश्चात हजारीबाग विभाग सह संघ चालक सुरेंद्र प्रताप सिंह द्वारा बौधिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस अवसर पर सुरेंद्र सिंह ने बताया कि यह साइकिल यात्रा मुख्य रूप से संघ के प्रति युवाओं को जोड़ना है. उन्होने बताया कि साइकिल यात्रा करने का एक उद्देश्य पर्यावरण को शुद्ध रखना तथा शारीरिक दृष्टिकोण से भी यह काफी लाभदायक होता है.

उन्होंने बताया कि हमें संघ में यह सिखाया जाता है कि राष्ट्र को परम वैभव के शिखर पर पहुंचाने के लिए जो भी कार्य करना हो उसे हम पूरी निष्ठा से करेंगे. युवाओं को साहसिक बनाने के लिए उनके अंदर साहस भरने की आवश्यकता है, जिसके तहत ही यह कार्यक्रम किया गया.

कार्यक्रम में जिला शारीरिक प्रमुख सुनील रजक, जिला बौधिक प्रमुख लेमांशु कुमार, जिला कार्यालय प्रमुख प्रिंस कुमार राणा, एलटी संतोष कुमार व्याख्याता राजकीय पॉलिटेक्निक कोडरमा, दिलीप सिंह जिला सह कार्यवाह, सेवा भारती सचिव आलोक सिन्हा, जिला बाल प्रमुख सिद्धि प्रसाद, विश्व हिंदू परिषद् जिला सत्संग प्रमुख सत्येंद्र सिन्हा, नगर बौधिक प्रमुख मुरलीधर सिंह, आलोक सरकार, संजय रजक, मनोज साव, अभाविप के पूर्व जिला संयोजक राहुल सिंह, लखन सिंह इत्यादि मौजूद थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

BREAKING: झारखंड का दुर्दांत आतंकवादी मो कलीमुद्दीन मुजाहिरी गिरफ्तार

Next Post

नए टैक्स रेट पर काम करने को पूरी तरह से तैयार है- सीएम योगी

Next Post
नए टैक्स रेट पर काम करने को पूरी तरह से तैयार है- सीएम योगी

नए टैक्स रेट पर काम करने को पूरी तरह से तैयार है- सीएम योगी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d