BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कृषि कानून पर बवाल: अज्ञात लोगों ने इंडिया गेट पर ट्रैक्टर में लगाई आग

by bnnbharat.com
September 28, 2020
in समाचार
कृषि कानून पर बवाल: अज्ञात लोगों ने इंडिया गेट पर ट्रैक्टर में लगाई आग
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: कृषि कानून पर देश में हर जगह बवाल मचा हुआ है. केंद्र सरकार द्वारा संसद के दोनों सदनों से पारित तीन कृषि विधेयकों पर राष्ट्रपति ने हस्ताक्षर कर दिए हैं. यानी अब ये कानून बन गए हैं. इस कानून को लेकर देशभर में प्रदर्शन जारी है. सोमवार को भी देश के कई हिस्सों में कानून के खिलाफ प्रदर्शन हो रहा है. पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह आज धरने पर बैठेंगे. वहं कर्नाटक में भी आज किसानों ने राज्य बंद का आह्वान किया है.

किसानों का दिल्ली से पंजाब तक हल्लाबोल

कृषि कानून के खिलाफ देशभर में विरोध प्रदर्शन जारी है. दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और पश्चिमी उत्तर प्रदेश जैसे क्षेत्रों में इसका व्यापक असर देखने को मिल रहा है.

राज्यव्यापी बंद के बावजूद बंगलूरू पहुंचे यात्री

कर्नाटक में किसान संगठनों द्वारा बुलाए गए राज्यव्यापी बंद के बावजूद यात्री बंगलूरू के मैजेस्टिक बस स्टेशन पहुंचे. कृषि कानून, भूमि सुधार अध्यादेश, कृषि उपज मंडी समिति में संशोधन और श्रम कानूनों के खिलाफ किसान संगठनों ने आज राज्यव्यापी बंद का आह्वान किया है.

बस रोकने के लिए सड़क पर बैठे प्रदर्शनकारी

कर्नाटक में आज राज्यव्यापी बंद के बीच एक बस को रोकने के लिए हुबली में प्रदर्शनकारी सड़क पर बैठ गए. कृषि कानून, भूमि सुधार अध्यादेश, कृषि उपज मंडी समिति में संशोधन और श्रम कानूनों के खिलाफ किसान संगठनों ने आज राज्यव्यापी बंद का आह्वान किया है.

कर्नाटक में किसानों ने बुलाया बंद

कर्नाटक में आज किसानों ने फिर राज्य बंद बुलाया है. कृषि कानून के विरोध में राज्य के किसानों ने ये बंद बुलाया है, इस दौरान सोमवार सुबह शिवमोगा में ट्रैफिक सामान्य दिखा.


अज्ञात लोगों ने ट्रैक्टर में लगाई आग

कृषि कानून को लेकर देशभर में विरोध प्रदर्शन हो रहा है. इंडिया गेट के पास अज्ञात लोगों ने एक ट्रैक्टर में आग लगा दी. नई दिल्ली डीसीपी ने कहा, ‘करीब 15- 20 लोग यहां इकट्ठा हुए और ट्रैक्टर में आग लगा दी. आग पर काबू पा लिया गया है और ट्रैक्टर को भी हटा दिया गया है. इसमें शामिल लोगों की पहचान की जा रही है. मामले की जांच जारी है.’

किसान संगठन ने दुकानदारों को दिए फूल

कर्नाटक में किसान संगठन ने हुबली में दुकानदारों को फूल किए और उनसे आज के राज्यव्यापी बंद का समर्थन करने का अनुरोध किया. कृषि कानून, भूमि सुधार अध्यादेश, एपीएमसी और श्रम कानूनों में संशोधन के खिलाफ किसानों के संगठनों ने आज राज्यव्यापी बंद का आह्वान किया है.

कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

पंजाब यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने दिल्ली में इंडिया गेट के पास कृषि कानूनों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. उन्होंने एक ट्रैक्टर में भी आग लगा दी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कर्ज में डूबे किसान ने की खुदकुशी

Next Post

BJP में फेरबदल के बाद जल्द हो सकता है कैबिनेट में विस्तार

Next Post
BJP में फेरबदल के बाद जल्द हो सकता है कैबिनेट में विस्तार

BJP में फेरबदल के बाद जल्द हो सकता है कैबिनेट में विस्तार

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d