BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कोरोना वायरस फैलाने वालों के गांव में घूमने की अफवाह, ग्रामीणों ने युवकों को पीटा, 1 की मौत, 5 घायल

by bnnbharat.com
April 8, 2020
in समाचार
कोरोना वायरस फैलाने वालों के गांव में घूमने की अफवाह, ग्रामीणों ने युवकों को पीटा, 1 की मौत, 5 घायल

कोरोना वायरस फैलाने वालों के गांव में घूमने की अफवाह, ग्रामीणों ने युवकों को पीटा, 1 की मौत, 5 घायल

Share on FacebookShare on Twitter

रांची: झारखंड में कोरोना वायरस से चार लोगों के संक्रमित होने और उनमें से तीन के तबलीगी जमात से संबंध का पता चलने के बाद राज्य के गुमला जिला में अफवाह फैलाकर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की गयी. 5 युवकों की जमकर पिटाई हो गयी. इसके बाद सिसई प्रखंड को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया.

सिसई, डुमरी समेत जिला के सभी इलाकों में लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराया जा रहा है. सोमवार (6 अप्रैल, 2020) की रात से ही अफवाह उड़ रही थी कि कुछ लोग गांवों में घुसकर कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलाने का प्रयास कर रहे हैं.

मंगलवार (7 अप्रैल, 2020) की रात लोगों ने अपना आपा खो दिया और 5 युवकों को पीट दिया. इसमें दो गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे रांची रेफर करना पड़ा. हालात को देखते हुए सिसई प्रखंड को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया.

गुमला के उपायुक्त और पुलिस कप्तान के साथ जिला के वरीय अधिकारी सिसई में कैंप कर रहे हैं. देर रात सिसई में बीएसएफ की टीम को तैनात करना पड़ा. रांची में भी सुरक्षा कड़ी कर दी गयी.

गुमला के सिसई में एक की मौत, 5 घायल

गुमला जिला के सिसई में मंगलवार (7 अप्रैल, 2020) की रात कथित तौर पर कोरोना वायरस फैलाने आये लोगों में से एक की देर रात सिसई रेफरल अस्पताल में मौत हो गयी. पुलिस घायलों से पूछताछ कर रही है. गंभीर रूप से घायल दो लोगों को रांची के रिम्स में भर्ती कराया गया है.

बिरहोर परिवारों को प्रशासन ने दिया भोजन

डुमरी प्रखंड मुख्यालय से 6 किलोमीटर दूर करनी पंचायत के 40 बिरहोर परिवारों को तालाबंदी के बीच प्रशासन की ओर से चूरा, गुड़,चना, साबुन व बिस्किट दिया गया. बीडीओ ने गांवों में घूम-घूमकर इन चीजों का वितरण किया, ताकि कोई भी परिवार भूखा न रहे.

डुमरी में फुल लॉकडाउन से ग्रामीण परेशान

डुमरी प्रखंड के विभिन्न गांवों में गली-गली में बांस से बैरिकेडिंग करके फुल लॉकडाउन का पालन किया जा रहा है. इससे ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ है. इधर, प्रशासन ने चौक-चौराहे पर पूर्ण लाॅकडाउन का बैनर लगा दिया है. हालांकि, बीडीओ ने कहा है कि गली-गली और मुहल्लों में इस तरह से बैरिकेडिंग करना गलत है. लोग बस इतना सुनिश्चित करें कि कोई बेवजह बाहर न घूमे. भीड़ न लगाये.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

लालू यादव को बड़ा झटका, नहीं मिल पाएगी पैरोल

Next Post

लॉकडाउन ‌उल्लंघन के सबसे अधिक मामले रांची में, सबसे ज्यादा गिरफ्तारी जमशेदपुर में

Next Post
लॉकडाउन ‌उल्लंघन के सबसे अधिक मामले रांची में, सबसे ज्यादा गिरफ्तारी जमशेदपुर में

लॉकडाउन ‌उल्लंघन के सबसे अधिक मामले रांची में, सबसे ज्यादा गिरफ्तारी जमशेदपुर में

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d