लखीसराय: लखीसराय सदर अस्पताल के 102 एंबुलेंस के कर्मियों ने पांच सूत्री मांग को लेकर जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में बैठक आयोजित किया.
आपको बताते चलें कि जिला अध्यक्ष किशोर मल्कार के नेतृत्व में बैठक आयोजित हुआ. सदर अस्पताल में की बैठक में विभिन्न बिंदुओं पर विचार विमर्श किया गया. जिसमें बीडीपीएल एवं सम्मान फाउंडेशन पर शीघ्र निर्णय नहीं लेने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी.
जिला अध्यक्ष ने कहा कि पूरे महीने लगातार काम करने पर भी वेतन में कटौती की जाती है. जो उचित नहीं है. गाड़ी ऑन रोड रहने पर कर्मियों का वेतन नहीं काटने तथा कर्मियों को वेतन पर्ची के साथ 10 परसेंट सालाना वेतन वृद्धि की मांग की गई. मांग पूरी ना होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी गई.

