BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

सदर विधायक और डिप्टी मेयर ने शहर के मटवारी और दीपूगढ़ा में किया 90 लाख की विकास योजनाओं का शिलान्यास

by bnnbharat.com
October 25, 2019
in Uncategorized
सदर विधायक और डिप्टी मेयर ने शहर के मटवारी और दीपूगढ़ा में किया 90 लाख की विकास योजनाओं का शिलान्यास

http://bnnbharat.com/sadar-mla-and-de…adha-of-the-city/ ‎

Share on FacebookShare on Twitter

हज़ारीबाग़: सदर विधायक मनीष जयसवाल और डिप्टी मेयर राजकुमार लाल ने संयुक्त रूप से शुक्रवार की सुबह से दोपहर तक शहर के वार्ड संख्या 12 स्थित मतवारी और वार्ड संख्या 05 स्थित दीपूगढ़ा क्षेत्र में विभिन्न विभागों के करीब 90 लाख की विकास योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन घूम- घूम कर किया. इस दौरान विधायक मनीष जायसवाल ने सर्वप्रथम वार्ड संख्या 12 स्थित गांधी मैदान के मुख्य प्रवेश-द्वार के समीप विधायक निधि से बनने वाले वाटर एटीएम अधिष्ठापन कार्य का शिलापट्ट अनावरण कर लिया.

तत्पश्चात मटवारी के गांधीनगर स्थित पांचवी गली में विधायक निधि की राशि 10 लाख की लागत से गरीबन पासवान के घर से राजेंद्र प्रसाद के घर तक नाली निर्माण कार्य और देवांगना चौक से पश्चिम गांधी मैदान की ओर जाने वाली गली नंबर 5 में पीसीसी पथ एवं नाली निर्माण कार्य का विधिवत उद्घाटन नारियल फोड़कर और शिलापट्ट का अनावरण कर किया.

इसी क्रम में नगर विकास विभाग के शहरी परिवहन मद की राशि करीब 9 लाख की लागत से अजय इंक्लेव के समीप अवस्थित पीसीसी पथ निर्माण कार्य का उद्घाटन किया. यहां से विधायक श्री जायसवाल सीधे वार्ड संख्या पांच स्थित दीपूगढ़ा चौक पहुंचे और यहां पथ निर्माण विभाग पथ प्रमंडल की ओर से बनने वाले करीब 70 लाख की लागत के एसपी कोठी से हजारीबाग पावर सबस्टेशन भाया कैनरी हिल पथ के आईआरक्यूपी कार्य का भूमिपूजन कर शुरुआत कराया। इसी क्रम में मटवारी मैदान के समीप कई जरूरतमंदों के बीच कंबल का भी वितरण किया.

मौके पर विधायक जयसवाल कहा कि आजादी के बाद पहली बार सदर विधानसभा क्षेत्र के शहरी और ग्रामीण इलाके में इतना विकास के कार्य हुए हैं. उन्होंने कहा कि भविष्य में अगर दोबारा मौका मिला तो विश्वास दिलाता हूं कि हजारीबाग शहर सहित ग्रामीण क्षेत्र की सूरत बदल कर रख दूंगा.

मौके पर विशेष रूप से स्थानीय वार्ड पार्षद मिथिलेश सिंह, विजय चौधरी, पंकज गुप्ता उर्फ बबन, अनिल प्रसाद, निपम खलखो, राजू सिंह, अंगेश ठाकुर, असीम चक्रवर्ती, संवेदक अनिल मिश्रा, भाजपा कार्यकर्ता रिंकू वर्मा, अमन सिंह, राकेश इन्द्र गुरु, बिष्णुगढ़ भाजयुमो मंडल अध्यक्ष मुकेश कुमार, शिवपाल यादव, आर बी सिंह, जगदीश प्रसाद, सुनील प्रसाद, पवन सिंह, दयानंद सिंह, छोटू, सत्यम, बब्लू गुप्ता, चंदन ठाकुर, सुमित, विधायक मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी अन्य गणमान्य साथ थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

सीएम से रोजर ग्रुप के चेयरमैन और चीनी प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात, कहा- युवाओं को रोजगार देना है सबसे बड़ी प्राथमिकता 

Next Post

3 दिन की झमाझम बारिश ने तोड़ी कुम्हारों की कमर

Next Post
3 दिन की झमाझम बारिश ने तोड़ी कुम्हारों की कमर

3 दिन की झमाझम बारिश ने तोड़ी कुम्हारों की कमर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d