BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

नमो आहार केंद्र और 08 नमो चलंत भोजनालय के साथ सदर विधायक भूखों का भर रहे हैं पेट

खुद परोस रहे हैं खिचड़ी और बांट रहे हैं लोगों के बीच मास्क

by bnnbharat.com
April 23, 2020
in Uncategorized
नमो आहार केंद्र और 08 नमो चलंत भोजनालय के साथ सदर विधायक भूखों का भर रहे हैं पेट

नमो आहार केंद्र और 08 नमो चलंत भोजनालय के साथ सदर विधायक भूखों का भर रहे हैं पेट

Share on FacebookShare on Twitter

हजारीबाग: वैश्विक महामारी कोरोना काल के दरम्यान जन सेवा में लगातार सेवारत सदर विधायक मनीष जायसवाल ने बड़ी पहल करते हुए विधानसभा क्षेत्र के हर एक जरूरतमंद लोगों तक राहत पहुंचाने के उद्देश्य से कुल 08 नमो चलंत भोजनालय की शुरुआत की है. जिसके माध्यम से नगर निगम क्षेत्र में 02, सदर प्रखंड क्षेत्र में 02, कटकमसांडी प्रखंड क्षेत्र में 02, दारू प्रखंड क्षेत्र में 01 और कटकमदाग प्रखंड क्षेत्र में 01 नमो चलंत भोजनालय का संचालन स्थानीय भाजपा नेता, कार्यकर्ता और विधायक प्रतिनिधियों के माध्यम से किया जा रहा है.

यह चलंत भोजनालय गरीबों और भूखों के दर तक पहुंचकर उन्हें पका हुआ स्वादिष्ट पौष्टिक युक्त गर्म खिचड़ी भोजन के रूप में उपलब्ध करा रहा है और कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु जागरूकता लाने के उद्देश्य उनके बीच मास्क का वितरण किया जा रहा है. विधायक जायसवाल गुरुवार को प्रतिदिन कि भांति नियमित रूप से 25 वें दिन खुद अपने विधायक कार्यालय स्थित नमो आहार केंद्र में करीब 450 भूखों के बीच चावल, दाल और सब्जी वितरण की शुरुआत कर कटकमदाग प्रखंड क्षेत्र के पकरार गांव पहुंचे और यहां नमो चलंत भोजनालय के माध्यम से लोगों के बीच खिचड़ी और मास्क का वितरण किया. यहां से वे अति सुदूरवर्ती गांव चीरुवा पंहुचे जहां जंगल के बीच निवास करने वालों के बीच स्वादिष्ट खिचड़ी और मास्क बांटा.

नमो चलंत भोजनालय कटकमदाग प्रखंड के पकरार, नवाडीह, चिरूवा, लूटा, सलगांवा, कदमा, विष्णुपूरी में, नगर निगम क्षेत्र के सिरका, खीरगांव, बाबूगांव, हुड़हुडू, कोर्रा, घासी टोला, मासीपीढी, कोर्रा में, सदर प्रखंड के डूमर, बानाहप्पा, ओरिया, तरवा- खरवा, पौता, तुरांव, मरहेता, चंदवार, तुंबा, डेंबू में, दारू प्रखंड क्षेत्र के पिपचो, दारूडीह, दारूडीह, बक्शीडीह, सुंदर नगर और कटकमसांडी प्रखंड क्षेत्र के बंझिया, लखनू, कटकमसांडी चट्टी, डांड, बिंड, भेलवाही सहित अन्य इलाके में पहुंचकर करीब 07- 08 हज़ार जरूरतमंद गरीबों के बीच खिचड़ी का वितरण किया और हजारों मास्क लोगों के फेस कवर के लिए उपलब्ध कराया.

इधर प्रतिदिन की भांति गुरुवार को नियमित रूप से 25 वें दिन झंडा चौक अवस्थित विधायक कार्यालय परिसर में नमो आहार केंद्र के माध्यम से करीब 450 लोगों को चावल, दाल और सब्जी परोसकर खिलाया गया. कोरोना ड्यूटी पर तैनात कर्मवीर करीब 250 पुलिसकर्मियों के बीच अल्पाहार के रूप में फ्रूटी, मिक्सचर और पानी बोतल का वितरण कराया गया. इसके अलावे लोगों की सुविधा के लिए विधायक कार्यालय परिसर में राशन कार्ड ऑनलाइन सहायता केंद्र के माध्यम से लगातार राशन कार्ड से वंचित लोगों को राशन उपलब्ध कराने हेतु मदद पहुंचाई जा रही है. क्षेत्र में जरूरतमंदों के बीच नमो आहार फूड पैकेट्स का वितरण कार्य भी किया जा रहा है.

मौके पर विधायक मनीष जायसवाल ने कहा की समाज के समक्ष इस विपदा के बाद क्षेत्र के गरीब, लाचार और बेबस जरूरतमंद लोगों के दर्द को बांटने और उनके दर्द पर मरहम लगाने के उद्देश्य से उनके बीच जा रहा हूं. उन्होंने बताया की मैंने प्रण लिया है कि जबतक कोरोना से जंग चलता रहेगा मैं लोगों की सेवा में इसी प्रकार मुस्तैद रहूंगा और भूख से लड़ता रहूंगा.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

प्रवासी श्रमिकों के बीच सहायता राशि हस्तांरित करने की प्रक्रिया शुरू: रामेश्वर उरांव

Next Post

दीपक प्रकाश सच्चाई को स्वीकार करें, केंद्र से मदद दिलाने में सहयोग करें: कांग्रेस

Next Post
दीपक प्रकाश सच्चाई को स्वीकार करें, केंद्र से मदद दिलाने में सहयोग करें: कांग्रेस

दीपक प्रकाश सच्चाई को स्वीकार करें, केंद्र से मदद दिलाने में सहयोग करें: कांग्रेस

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d