BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

पालघर मॉब लिंचिंग मामला: साधुओं के पास थे 6 लाख रुपए, गायब

by bnnbharat.com
April 20, 2020
in समाचार
पालघर मॉब लिंचिंग मामला: साधुओं के पास थे 6 लाख रुपए, गायब

पालघर मॉब लिंचिंग मामला: साधुओं के पास थे 6 लाख रुपए, गायब

Share on FacebookShare on Twitter

महाराष्ट्र: पालघर में 17 अप्रैल को हुई मॉब लिंचिंग की घटना ने पूरे देश को आक्रोशित कर दिया है. पालघर में ग्रामीणों ने 3 लोगों की बच्चा चोर समझकर पीट-पीटकर हत्या कर दी थी. इनमें से 2 साधू थे. इस मामले में पुलिस ने अब 110 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है और 101 लोगों को गिरफ्तार कर उन्हें 30 अप्रैल तक हिरासत में भेज दिया गया है.

Also Read This: DGP एमवी राव की अपील: लॉकडाउन में आजीविका खो चुके लोगों की करें मदद

वारदात सुशील गिरी, चिकने महाराज और निलेश तिलघाटे के साथ हुई थी. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जिस वक्त भीड़ ने तीनों पर हमला किया. उस वक्त उनके पास 6 लाख रुपए नकद भी थे जो घटना के बाद से ही गायब बताए जा रहे हैं.

मृतकों के परिवार और उनके नजदीकी लोगों ने यह बात कही है. बता दें कि सैंकड़ों लोगों ने तीनों को चोर समझकर पीट-पीटकर मार डाला था.

सुनील गिरी महाराज के एक भक्त ने बताय कि वे कल्पवृक्ष उर्फ चिकने (70 साल) और 30 साल के तिलघाटे के साथ सूरत जा रहे थे. वहां वे पुजारी रामगिरी महाराज के अंतिम संस्कार में शामिल होने वाले थे, जिनका 16 अप्रैल को निधन हो गया था. इसके बाद गिरी महाराज और चिकने महाराज ने साथ में अंतिम संस्कार में शामिल होना तय किया था.

Also Read This: मुखबिरी का आरोप लगाकर नक्सलियों ने की युवक की हत्या

मुंबई के कांदीवली में पिंपलेश्वर महादेव मंदिर के पुजारी जहां के सुनील गिरी मुख्य पुजारी थे. उनका कहना है कि रामगिरी महाराज के अंतिम संस्कार के लिए गिरी के भक्तों ने दान दिया था, इससे 6 लाख रुपए जमा हुए थे. पैसा जमा होने के बाद वे लोग ड्राइवर तिलघाटे को लेकर निकले थे.

मृतकों की कार पर लाठियों, पत्थरों से हमला

तीनों लोगों के साथ हुई मॉब लिंचिंग का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. इसमें दर्जनों लोग मृतकों की कार पर लाठियों, पत्थरों से हमला कर रहे हैं. इस दौरान पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन ग्रामीणों की ओर से हमला जारी रखा गया. वहीं इस घटना के सामने आने के बाद संत समाज में जमकर गुस्सा और नाराजगी है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

लॉकडाउन में 3 दर्जन बाइक-स्कूटी जब्त

Next Post

2 साधुओं को पीट पीटकर मार डालने के मामले में 110 गिरफ्तार, जिसमें 9 नाबालिग भी शामिल

Next Post
2 साधुओं को पीट पीटकर मार डालने के मामले में 110 गिरफ्तार, जिसमें 9 नाबालिग भी शामिल

2 साधुओं को पीट पीटकर मार डालने के मामले में 110 गिरफ्तार, जिसमें 9 नाबालिग भी शामिल

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d