BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

साई बैडमिंटन खिलाड़ियों की क्वारंटीन अवधि का खर्च वहन करेगा

by bnnbharat.com
October 30, 2020
in समाचार
साई बैडमिंटन खिलाड़ियों की क्वारंटीन अवधि का खर्च वहन करेगा
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) बैडमिंटन खिलाड़ियों अजय जयराम और शुभांकर डे के जर्मनी में क्वारंटीन समय के दौरान होटल में ठहरने और खाने-पीने का खर्च वहन करेगा. प्राधिकरण मानवीय आधार पर 30 अक्टूबर से 10 नवंबर की अवधि में होने वाले खर्चों का भुगतान करेगा. साई इन दोनों खिलाड़ियों के होटल में ठहरने और खाने-पीने के खर्च के लिए 1.46 लाख रुपये का भुगतान करेगा. इस राशि का 90 प्रतिशत हिस्सा तुरंत जारी किया जायेगा.

दोनों खिलाड़ियों को इस सप्ताह जर्मनी के सारब्रकेन में सारलोर्लक्स ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट में भाग लेना था, लेकिन लक्ष्य सेन के साथ प्रशिक्षण लेने के कारण दोनों खिलाड़ियों ने टूर्नामेंट से अपना नाम वापस ले लिया था. लक्ष्य पहले ही इस टूर्नामेंट से बाहर हो गये थे. जर्मनी पहुंचने पर अजय जयराम और शुभांकर डे की कोविड जांच रिपोर्ट निगेटिव आई थी, लेकिन इन दोनों खिलाड़ियों ने लक्ष्य के साथ प्रशिक्षण लिया था.

लक्ष्य के प्रशिक्षक डीके सेन की कोविड जांच रिपोर्ट 27 अक्टूबर को पॉज़िटिव आई थी. लक्ष्य के साथ निकट संपर्क के कारण दोनों खिलाड़ी टूर्नामेंट से हट गए, जिससे दूसरे खिलाड़ियों की सुरक्षा को खतरा नहीं हो और टूर्नामेंट के संचालन में बाधा ना आए. भारतीय खेल प्राधिकरण फ्रैंकफर्ट में भारतीय वाणिज्य दूतावास के साथ लगातार संपर्क में है ताकि दोनों खिलाड़ियों के साथ उत्पन्न हुई स्थिति से निपटने के लिये सहायता की जा सके.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

96 फीसदी खिलाड़ी साई एनसीओई पहुंचे, ओलंपिक 2024 के लिए प्रशिक्षण दोबारा शुरू

Next Post

Bihar Eletion: अजय कुमार थे उम्मीदवार, अमित कुमार के लिए वोट मांगते रहे तेजस्वी

Next Post
Bihar Eletion: अजय कुमार थे उम्मीदवार, अमित कुमार के लिए वोट मांगते रहे तेजस्वी

Bihar Eletion: अजय कुमार थे उम्मीदवार, अमित कुमार के लिए वोट मांगते रहे तेजस्वी

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d