रांची: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सह वित मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव के पहल पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सैलून-पॉर्लर के 70 हजार लोगों के दर्द को समझते हुए खोलने की इजाजत दे दी है. इसके लिए झारखंड प्रदेश प्रोफेशनल कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष आदित्य विक्रम जायसवाल व झारखंड सैलून एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री व वित्त मंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया है. प्रोफेशनल कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष आदित्य विक्रम जायसवाल ने झारखंड सैलून एसो के सदस्यों के साथ आज वित मंत्री से मुलाकात कर उन्हें आभार व्यक्त किया तथा कहा कि राज्य सरकार झारखंड सैलून एसो के संवेदनाओं के साथ है. राज्य सरकार संवदेनशीलता दिखाते हुए हमलोगों को पुनरू रोजगार में लाने का प्रयास किया है. इसके लिए पूरे राज्य के नाई संघ राज्य सरकार का शुक्रगार रहेंगे. आभार व्यक्त करने वालों में झारखंड सैलून एसो के अध्यक्ष प्रीति सिन्हा, उपाध्यक्ष अंजू सिंह, अमित कुमार, कमल कुमार, आलोक, दिलीप मोदी, अजय, ज्योति, अर्चना, दिप्ती, ममता सिंह आदि अन्य शामिल थे.

