BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

मानवता के रक्षकों को नमन: रघुवर दास

by bnnbharat.com
April 18, 2020
in Uncategorized
मानवता के रक्षकों को नमन: रघुवर दास

मानवता के रक्षकों को नमन: रघुवर दास

Share on FacebookShare on Twitter

रांची: पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि कोरोना संक्रमण से लड़ने के लिए माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमें वयं राष्ट्रे जागृयाम का जो मंत्र दिया है, उसका असर दिखने लगा है. कोरोना वायरस ने दुनिया के शक्तिशाली देशों को तबाह कर दिया है. इस तबाही की आग हम तक भी पहुंची, लेकिन हम परमात्मा की कृपा से झुलसते-झुलझते रह गए. हमारी सफलता के नायक हैं डॉक्टर, नर्स, स्वास्थ्यकर्मी, पुलिसकर्मी, सफाईकर्मी व प्रशासनिक अधिकारी. इन्होंने अपनी ड्यूटी मानवता की सेवा की तरह की है. कार्य के दौरान अपने स्वास्थ्य की भी परवाह नहीं की कि इसका उनके स्वयं पर और परिवार पर क्या असर होगा. अपने कर्तव्य निभाने के दौरान अस्पताल के डॉक्टर, नर्स व अन्य स्वास्थ्यकर्मी खुद भी कोरोना वायरस से संक्रमित हो रहे हैं. साथ ही स्वास्थ्य सेवा से जुड़े कर्मचारी, पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों को हिंसा का भी सामना करना पड़ रहा है.

Also Read This: ब्रेकिंग: मलेशियाई महिला के बाद अब वेस्टइंडीज से आया 33 वर्षीय युवक कोरोना पॉजिटिव

उन्होंने कहा कि रांची में हिंदपीढ़ी इसका ज्वलंत उदाहरण है, कि किस प्रकार परिस्थितियां अनुकूल नहीं होने के बावजूद स्वास्थ्यकर्मी, सफाईकर्मी और पुलिसकर्मी अपने कर्तव्य का निर्वहन कर रहे हैं.

Also Read This: वीजा एवं लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन करने के मामले में 11 विदेशी युवकों को भेजा गया जेल

वहीं पंजाब में ड्यूटी कर रहे एक पुलिस अधिकारी का तो हाथ तक काट दिया गया, जिसे बाद में ऑपरेशन के द्वारा फिर से जोड़ा गया. ऐसे कोरोना वीर लोगों को जान की रक्षा करते समय दो तरफा लड़ाई लड़ रहे हैं. छत्तीसगढ़ के 3 माह की बच्ची की देखभाल अस्पताल के कर्मचारी कर रहे हैं. इसी तरह कोलकाता में 7 माह की गर्भवती महिला डॉक्टर दो पहिया वाहन पर घूमकर कोरोना पीड़ितों का इलाज कर रही है. गुजरात के राजकोट में मेडिकल टेक्नीशियन अपने पिता की मृत्यु के दूसरे दिन से ही काम पर लौट आई. कई महिला पुलिस पदाधिकारी अपने दूधमुंहे बच्चों थाने में साथ रखकर अपनी ड्यूटी और मां का फर्ज दोनों निभा रही हैं. लोगों को कानून का पालन करवाने के लिए हमारे पुलिस के जवान भीषण गर्मी में भी रोड पर ड्यूटी करने के साथ ही थानों में गरीबों के लिए खाने की व्यवस्था और उनके लिए मास्क भी बना रहे हैं. ऐसे ही योद्धाओं ने मानव सेवा के क्षेत्र में नई इबारत लिखी है. इन कर्तव्यनिष्ठ व्यक्तियों के परिवारजन भी देश के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वाह करते हुए उनका हर संभव साथ दे रहे हैं. जन गण मंगल में लगे ऐसे लोगों के कारण ही भारत में कोरोना अब तक काफी हद तक नियंत्रण में रहा है. ऐसे कोरोना वीरों को हमारा नमन.

Also Read This: दो दिन की नवजात बच्ची के स्वास्थ्य को लेकर अस्पताल प्रबंधन चिंतित

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

एल.खियांग्ते गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव बनाये गये

Next Post

Corona Effect: सजा काट रहे कैदी को सशर्त जमानत

Next Post
Corona Effect: सजा काट रहे कैदी को  सशर्त जमानत

Corona Effect: सजा काट रहे कैदी को सशर्त जमानत

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d