BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बिगड़ती कानून-व्यवस्था पर योगी सरकार पर किया कटाक्ष

by bnnbharat.com
August 18, 2019
in समाचार
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बिगड़ती कानून-व्यवस्था पर योगी सरकार पर किया कटाक्ष
Share on FacebookShare on Twitter

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश की खराब कानून-व्यवस्था पर योगी आदित्यनाथ सरकार को कठघरे में खड़ा किया। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश का लॉ एंड ऑर्डर बिगड़ गया है। प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को यूपी सरकार पर निशाना साधा। अखिलेश ने कहा कि यूपी पहले उत्तम प्रदेश था, लेकिन अब ‘हत्या प्रदेश’ बनकर रह गया है। प्रदेश में महिलाएं सुरक्षित नहीं है।

लखनऊ में एक फोटोग्राफर की प्रदर्शनी का उदघाटन करने के बाद अखिलेश यादव ने कहा कि राजधानी लखनऊ में सीएम योगी आदित्यनाथ की नाक के नीचे में सनसनीखेज हिट एंड रन मर्डर केस हो रहा है। दो युवकों को गाड़ी से कुचल दिया गया।

लखनऊ से सटे सुल्तानपुर में तो हालात बेहद बिगड़े हैं। आज सहारनपुर में एक युवा पत्रकार और उसके भाई की हत्या कर दी गई। इस घटना पर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ट्वीट कर सीएम योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधते हुए कहा है कि उत्तर प्रदेश जो उत्तम प्रदेश कहलाया जाना चाहिए था, आज हत्या प्रदेश कहलाया जा रहा है। प्रदेश की पुलिस छोटे बदमाशों के पैर में गोली मारकर दहशत फैलाने में लगी है जबकि शातिर बदमाशों को संरक्षण दिया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि योगी आदित्यनाथ सरकार आखिर कौन सी नीति पर काम कर रही है, जिससे प्रदेश में बेरोजगारी बढ़ रही है। सपा प्रमुख ने कहा कि आखिर लोगों की नौकरियां क्यों जा रही हैं? ऑटोमोबाइल सेक्टर का बुरा हाल क्यों हैं? पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि पिछले दिनों उत्तर प्रदेश में इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन किया गया था। अब सरकार बताए कि इस समिट से कितने बेरोजगारों को रोजगार मिला। अखिलेश यादव के कहा है कि श्रम ब्यूरो के सर्वे के मुताबिक पिछले 6 वर्षों में 3.7 करोड़ लोगों ने खेतीबारी करना छोड़ दिया। वहीं, बीते पांच साल में करीब 60 हजार किसानों ने आत्महत्या की है।

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

अतीत से हुआ मुक्‍त, पहले वाली कांग्रेस नहीं रही, भटकी राह-पूर्व मुख्‍यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा

Next Post

योगी मंत्रिमंडल में कल होगा विस्तार

Next Post
योगी मंत्रिमंडल में कल होगा विस्तार

योगी मंत्रिमंडल में कल होगा विस्तार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d