BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

झारखंड का चुनाव विकास गाड़ी v/s बैल गाड़ी : संबित

by bnnbharat.com
December 4, 2019
in Uncategorized
झारखंड का चुनाव विकास गाड़ी v/s बैल गाड़ी : संबित

झारखंड का चुनाव विकास गाड़ी v/s बैल गाड़ी : संबित

Share on FacebookShare on Twitter

रांची: झारखंड की विधानसभा चुनाव भारतीय जनता पार्टी के सुशासन और महागठबंधन की भ्रष्टाचार के मध्य है. भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. संबित पात्रा ने इसे विकास गाड़ी और बेल गाड़ी के बीच चुनावी संघर्ष बताया. कहा की जहां एक ओर विकास गाड़ी को पीएम नरेंद्र मोदी और झारखंड प्रदेश के मुख्यमंत्री रघुवर दास खींच रहे हैं. वहीं दूसरी ओर बैल गाड़ी को सोनिया गांधी, राहुल गांधी, पी. चिदंबरम सरीखे नेता खींच रहे हैं.

उक्त बातें उन्होंने बुधवार की शाम झारखंड के जमशेदपुर में पत्रकार वार्ता को संबोधित करने के क्रम में कहा. उन्होंने पत्रकार वार्ता की शुरुआत मां भुवनेश्वरी और माता रंकिनी को नमन करते हुए कहा कि उनका जमशेदपुर और झारखंड से वर्षों पुराना रिश्ता है. बोकारो में स्कूली शिक्षा पूरी हुई है उस दौरान कई बार जमशेदपुर और रांची आना जाना लगा होता था. उन्होंने सिटिजन अमेंडमेंट बिल पर भी विपक्ष पर भ्रम और धार्मिक विद्वेष फैलाने का आरोप लगाया. कहा कि उस महत्वपूर्ण विषय को घुसपैठिये बनाम भारतीय के नजरिए से देखना चाहिए ना कि हिंदू बनाम मुस्लिम के नजरिए से. कहा कि घुसपैठियों और रोहंगिया को लेकर भारतीय जनता पार्टी का स्टैंड बिल्कुल स्पष्ट है, और हम सिटिजन अमेंडमेंट बिल और एनआरसी का कड़ाई से लागू करने के पक्षधर हैं.

अब विकास और कड़े निर्णयों के लिए सुविख्यात है झारखंड सरकार : संबित

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि झारखंड में स्थिर सरकार होना सबसे बड़ी उपलब्धि है. अस्थिर सरकार में अपेक्षित विकास संभव नहीं है. अस्थिर सरकारों के कारण ही सूबे का विकास अवरुद्ध था और नक्सलवाद, भ्रष्टाचार चरम पर थी. कांग्रेस ने एक निर्दलीय (मधु कोड़ा) को मुख्यमंत्री बनाकर चार हजार करोड़ रुपये का भ्रष्टाचार करवाया. पहले घोटाले और भ्रष्टाचार के कारण झारखंड के नाम रिकॉर्ड दर्ज होते थें लेकिन स्थिर और डबल इंजन की सरकार ने इस परिपाटी को बदलकर सूबे से करप्शन के कलंक को मिटाया है. एक दिन में एक लाख युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने की अनूठे कीर्तिमान स्थापित कर मुख्यमंत्री रघुवर दास की सरकार का नाम लिम्का बुक ऑफ रिकार्ड्स में दर्ज हो पाया है. उन्होंने महागठबंधन पर तंज कसते हुए कहा कि यदि सामान्य ज्ञान पर सवाल पूछा जाए कि कांग्रेस पार्टी के किन नेताओं पर भ्रष्टाचार के आरोप नहीं है तो लोग सोचने को मजबूर हो जाएंगे. कांग्रेस, जेएमएम और महागठबंधन में शायद ही कोई ऐसा नेता हो जिनपर घोटाले, भ्रष्टाचार और गंभीर आपराधिक मामले दर्ज ना हो.

जनता कह रही, अबकी बार पैंसठ पार : पात्रा

पत्रकार वार्ता के दौरान भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने डबल इंजन की सरकार के उल्लेखनीय उपलब्धियों को भी गिनाया और दावा किया कि सूबे की जनता भारतीय जनता पार्टी के साथ है और भाजपा पैंसठ प्लस के चुनावी लक्ष्य को आसानी से हासिल करेगी. कहा कि स्थिर सरकार ने प्रदेश को विकास के पथ पर लाया है. अबकी बहुमत मिलने पर भाजपा सरकार झारखंड को प्रगति पथ पर तेज गति से आगे ले जाएगी. पत्रकार वार्ता के दौरान भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा के संग जमशेदपुर महानगर भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार, प्रदेश मीडिया प्रभारी संजय जायसवाल, कोल्हान मीडिया सेंटर के प्रभारी अजय राय एवं जिला मीडिया प्रभारी अंकित आनंद मौजूद थें.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

सुरक्षा एजेंसी के गार्ड ने खुद को मारी गोली, मौके पर हुई मौत

Next Post

बच्चों की प्रतिभा को प्रखर करने में सभी प्रयास करें: राज्यपाल

Next Post
बच्चों की प्रतिभा को प्रखर करने में सभी प्रयास करें: राज्यपाल

बच्चों की प्रतिभा को प्रखर करने में सभी प्रयास करें: राज्यपाल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d