कोडरमा: कोडरमा जिले के सतगावां थाना क्षेत्र के बरियारपुर झांझीडीह मोड़ के पास ओवरलोड बालू लदा ट्रक असंतुलित होकर पलट गया. बालू लदा ट्रक धान लगे खेत में पलटा, जिसकी वजह से फसल भी बर्बाद हो गई.
वहीं ट्रक ड्राइवर व खलासी मौके से फरार हो गए. बरियारपुर में बालू लदे ट्रक के पलटने की सूचना पर गावां एवं सतगावां पुलिस मौके पर पहुंची.

