BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

भारतीय टीम में सानिया फेड कप के लिए हुई शामिल

by bnnbharat.com
February 24, 2020
in समाचार
भारतीय टीम में सानिया फेड कप के लिए हुई शामिल

भारतीय टीम में सानिया फेड कप के लिए हुई शामिल

Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: महिला टेनिस स्टार सानिया मिर्जा 3 से 7 मार्च तक दुबई में खेले जाने वाले फेड कप एशिया ओसनिया जोन ग्रुप ए टूर्नामेंट के लिए भारतीय टीम में शामिल की गयी हैं. इसी के साथ ही चार साल बाद उन्हें फेड कप टीम में जगह मिली है.

अखिल भारतीय टेनिस संघ (एआईटीए) के अनुसार, सानिया ने इससे पहले 2016 में फेड कप में भाग लिया था. उसके बाद से ही वह खेल से दूर थी.

वहीं इससे पहले सानिया ने इस साल जनवरी में होबार्ट इंटरनेशनल से वापसी की थी और खिताब भी जीता था पर पिंडली की चोट के कारण उन्हें साल के पहले ग्रैंड स्लेम ऑस्ट्रेलियन ओपन के पहले राउंड में ही हटना पड़ा था.

भारतीय टीम में सबसे अधिक रैंकिंग वाली खिलाड़ी अंकिता रैना है जो महिला रैंकिंग में 176वें नंबर पर हैं. अंकिता और सानिया के अलावा भारत को प्ले ऑफ में ले जाने की जिम्मेदारी रिया भाटिया 349, रुतुजा भौसले 458 और करमन कौर थांडी 587 अंकों पर रहेगी.

पूर्व डेविस कप खिलाड़ी विशाल ओपल इस टीम के कप्तान हैं जबकि पूर्व फेड कप खिलाड़ी अंकिता भांबरी इस टीम की कोच बनी हैं. इस टूर्नामेंट में भारत के अलावा चीन, चीनी ताइपे, इंडोनेशिया, कोरिया और उजबेकिस्तान की टीमें खेलेंगे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

पाइल्स के कारण, बचाव और इलाज

Next Post

अवैध अफीम नष्ट, एक गिरफ्तार

Next Post
अवैध अफीम नष्ट, एक गिरफ्तार

अवैध अफीम नष्ट, एक गिरफ्तार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d