रांची: कोरोना संक्रमण से देश को बचाने के लिए पिछले कई दिनों से पुरा देश लॉकडाउन है. सभी अपने-अपने घरों मे सुरक्षित हैं. लेकिन इसी बीच कोरोना योध्दाओं का कार्य सराहनिय है. कोरोना योद्धा के सफाई कर्मी सोमवार को वार्ड नंबर 28 की सफाई करने पहुंचे तो मोहल्ले के वासियों द्वारा इनका स्वागत पुष्प वर्षा कर किया गया. साथ ही साथ संजय कु जयसवाल, ललित नारायण ओझा, रिन्कू देवी द्वारा उन्हें सम्मानित कर ओआरएस का घोल एवं जरूरत का समान दिया गया. इसमें मुख्य रूप से वार्ड नंबर 28 के पार्षद राहुल चौधरी तथा उनके टीम के लोग भी उपस्थित थे.
लॉकडाउन की वजह से गरीब तथा मजदूर वर्ग पर आर्थिक संकट आ गया है. खाने के लाले पड़ रहे है. कोई गरीब भूखा न रहे इसी उद्देश्य के साथ भाजपा द्वारा घर-घर अनाज पहुंचाने का बीड़ा उठाया गया है. इसी के तहत सोमवार को हटिया विधानसभा के मधुकम क्षेत्र में जरूरतमंदों के बीच में मोदी आहार भी देने का काम किया गया और लोग कैसे इस महामारी से बचे, कैसे स्वस्थ रहें उसकी भी जानकारी दी गई. भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा लगातार मुहल्लों में जाकर गरीबों को अनाज मुहैया कराया जा रहा रहा है.
मोदी आहार वितरण कार्यक्रम में अनाज वितरण के वक्त कोरोना रूपी महामारी के बारे जागरूकता अभियान भी चलाया जाता है. साथ में सोशल डिस्टेंसिंग का भी ख्याल रखा जाता है. जिसमें मुख्य रूप वार्ड नंबर 28 के पार्षद प्रतिनिधि राहुल चौधरी मंतोष सिंह, सुखदेव नगर मंडल के उपाध्यक्ष राजकुमार जयसवाल, अविनाश राय, तरुण कुमार जयसवाल, शुभम कुमार जयसवाल, अशोक यादव, सुधीर चौधरी, पुनीत चौधरी, राहुल कुमार संदीप भगत, सहित उपस्थित थे.

