आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी व राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने आज लखनऊ में प्रेस कांफ्रेंस कर सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जिस तरह से योगी सरकार प्रदेश में काम कर रही है। वो निहायत अफसोसजनक है। जहां बिजली के दाम बड़े हुए हैं कानून व्यवस्था बदहाल है और चिन्मयानंद जैसे लोग इस प्रदेश में हीरो की तरह घूम रहे हैं। भ्रष्टाचार निरंतर बढ़ता चला जा रहा है।
उन्होंने कहा कि शिक्षा की बात की जाए तो बच्चों को नमक रोटी खिलाया जा रहा है। हॉस्पिटलों की हालत बद से बदतर हो गई है। सड़कों में गड्ढे ही गड्ढे है। वहीं एनआरसी पर बोलते हुए संजय सिंह ने कहा कि ऐसे लोगों को बाहर किया जा रहा है। जिन्होंने इस देश के लिए अपनी कुर्बानी दी है। कारगिल का युद्ध लड़ा है। ऐसे लोगों को एनआरसी में बाहर किया जा रहा है। झारखंड में नकाब लगाकर गई छात्रा को डिग्री न दिए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि सरकार महंगाई भ्रष्टाचार पर बात ना करके लोगों को हिंदू मुस्लिम में उलझा रही है। साथ ही संजय सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार का नारा है नमक-रोटी खाएंगे मंदिर वहीं बनाएंगे।