BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

सपना चौधरी का टिकटॉक बैन पर बड़ा बयान, कहा- देश से बढ़कर कुछ भी नहीं

by bnnbharat.com
July 2, 2020
in Uncategorized
सपना चौधरी का टिकटॉक बैन पर बड़ा बयान, कहा- देश से बढ़कर कुछ भी नहीं

सपना चौधरी का टिकटॉक बैन पर बड़ा बयान, कहा- देश से बढ़कर कुछ भी नहीं

Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्लीः भारत और चीन के रिश्ते इन दिनों ठीक ठाक नहीं चल रहे हैं, सीमा पर तनाव की स्थिति बनी हुई हैं. भारत चीन को आर्थिक मोर्चे पर बड़ा नुकसान देने में लगा है. भारत सरकार ने देश में चीन के 59 एप पर बैन लगा दिया है, इसमें टिकटॉक भी शामिल है. इस एप के बैन होने पर हरियाणवी डांसर और सिंगर सपना चौधरी का बड़ा बयान आया है.

सरकार के इस फैसले का लोग स्वागत कर रहे हैं. इस बीच डांसिंग क्वीन सपना चौधरी ने भी सरकार के इस फैसले का सराहना की है. सपना खुद भी टिकटॉक इस्तेमाल करती थीं और उनके लाखों फॉलोअर्स थे. उन्होंने अपने बयान में कहा है कि देश से बढ़कर कुछ भी नहीं है. सपना ने एक वीडियो जारी करते हुए कहा है, ‘सरकार ने 59 एप को बैन कर दिया है जिसमें Tiktok भी शामिल है.

मैं सरकार के इस फैसले की पूर्णता सराहना करती हूं. और ये बहुत ही उम्दा फैसला है. साथ ही जो इस फैसले का विरोध कर रहे हैं उनको मैं समझाना चाहती हूं. सपना आगे कहती हैं, ‘हम चीन की एप इस्तेमाल करते है, तो उनको फंड जाता है, उनको पैसा जाता है. और उसी पैसे का वो गलत इस्तेमाल हमारे ऊपर करते हैं. तो ये गलत बात है.

आपको सरकार का साथ देना चाहिए. इस फैसले की सराहना करनी चाहिए. और जितने भी हमारे फौजी भाई लद्दाख की सीमा पर खड़े हैं, उनका हाथ जोड़कर मैं धन्यवाद करती हूं. जय हिंद जय भारत. बता दें सरकार के इस फैसले का कई टिकटॉक इस्तेमाल करने वाला यूजर्स विरोध भी कर रहे हैं. हालांकि ऐसे लोगों की संख्या बहुत कम है. खबर ये भी कि जल्द भी भारत में ही टिकटॉक जैसे एप लॉन्च किए जा सकते हैं.

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

HC में ऑनलाइन परीक्षाएं रोकने के लिए याचिका दायर

Next Post

सोने की कीमत ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, मंहगा हुआ जेवर पहनना

Next Post
सोने की कीमत ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, मंहगा हुआ जेवर पहनना

सोने की कीमत ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, मंहगा हुआ जेवर पहनना

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d