BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

लाखों दिलों की धड़कन बिग बॉस फेम सपना चौधरी VMate होली म्यूजिक वीडियो में मचाएंगी धमाल

by bnnbharat.com
February 28, 2020
in Uncategorized
लाखों दिलों की धड़कन बिग बॉस फेम सपना चौधरी VMate होली म्यूजिक वीडियो में मचाएंगी धमाल

लाखों दिलों की धड़कन बिग बॉस फेम सपना चौधरी VMate होली म्यूजिक वीडियो में मचाएंगी धमाल

Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: तेजी से लोकप्रिय हो रहा शॉर्ट वीडियो प्लेटफॉर्म VMate अपने होली कैंपेन #VMateAsliHolibaaz के लिए लोकप्रिय हरियाणवी परफॉर्मर सपना चौधरी को लेकर आया है. लाखों दिलों पर राज करने वाली डासिंग सनसनी सपना चौधरी VMate द्वारा निर्मित एक म्यूजिक वीडियो में अपनी अदाओं से दर्शकों को दीवाना बनाएंगी. इस कैंपेन के तहत VMate भारत के शीर्ष यूटूबर भुवन बाम और आशीष चंचलानी को भी एक लघु फिल्म के लिए पहली बार साथ ला रहा है.

VMate के होली कंपेन में सपना चौधरी अपने देसी अवतार के जरिए लोगों को एक बार फिर दीवाना बनाने वाली है. इस वीडियो को मुंबई के मलाड इलाके में फिल्माया गया और यह गीत ग्रामीण परिवेश में है. यह भारत में होली का देसी रंग प्रस्तुत करता है जिसमें लोग गीत पर थिरकते हुए और समोसा – जलेबी के मजे लेते हुए दिखेंगे. इस वीडियो में सपना चौधरी को पानी की बौछार और रंगों के त्यौहार की मस्ती करते हुए देखा जा सकता है. इस म्यूजिक वीडियो का थीम खुशी को उजागर करना तथा VMate के यूजर्स की विविधता को प्रस्तुत करना है.

सपना चौधरी मनोरंजन जगत की जानी-मानी हस्ती हैं. वह बिग बॉस के 11 वें सीजन में नजर आई थीं और इसके अलावा वीरे की वेडिंग और नानू की जानू जैसी बालीवुड फिल्मों में अपनी अदाओं के जलवे बिखेर चुकी हैं.

VMate के साथ जुड़ने के बारे में बात करते हुए सपना चौधरी ने कहा, ‘‘VMate का होली गीत बहुत ही मजेदार है. VMate एक शानदार मंच है और लोगों को इसका लाभ उठाना चाहिए. उन्हें बढ़—चढ़ कर इसके जरिए अपनी प्रतिभा को लोगों के सामने लाना चाहिए. यह आपकी प्रतिभा को प्रदर्शित करने का एक सही मंच प्रदान करता है और इसके जरिए आप अन्य समान विचारधारा वाले लोगों तक पहुंच सकते हैं.’’

VMate की एसोसिएट डायरेक्टर निशा पोखरियाल ने कहा कि सपना चौधरी अपने ‘‘देशी पहचान” के कारण इस म्यूजिक वीडियो के लिए स्वभाविक पसंद थी. “सपना चौधरी का हमारे लिए म्यूजिक वीडियो करना हमारे लिए शानदार और अनूठा अनुभव था. #VMateAsliHolibaaz केवल शुरुआत है, क्योंकि हम अपने दर्शकों को अधिक से अधिक मनोरंजन प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं. हमें उम्मीद है कि निकट भविष्य में हम अद्वितीय और विशिष्ट सामग्री के निर्माण के लिए इस तरह के और भी साझेदारी कर सकेंगे.“

अपनी शुरूआत के बाद से ही VMate ऐसे अनेक रोमांचक कंपेनों को लेकर आया है जिन्हें दर्शकों ने, खास तौर पर युवा दर्शकों ने, खूब पसंद किया. हमारे पूर्व के कंपेनों में लोगों ने व्यापक स्तर पर भागीदारी की और कार, स्कूटी, नवीनतम स्मार्टफोन आदि जैसे बम्पर पुरस्कार जीते हैं.

हाल ही में VMate ने सनी लियोन के साथ मिलकर #HappyValentinesDay कंपेन किया और इस कंपेन के तहत 85 लाख से अधिक वीडियो बने. यहां तक कि #VMateFilmistan कंपेन के दौरान भी 7.8 लाख से अधिक लोगों ने 2.65 करोड़ रुपए के इनाम जीते.

Also Read This: “जनशक्ति से जल शक्ति की ओर” बना अभियान, बने अब तक 75 बोरीबांध

VMate ने नच बलिए के सीजन 9 के साथ भी अपनी भागीदारी की और उसमें उसे काफी लोकप्रियता मिली. अनेक VMate क्रिएटर आम लोग हैं और अपने वीडियो के जरिए पैसे भी कमा कर अपने जीवन को सुधार भी रहे हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

“जनशक्ति से जल शक्ति की ओर” बना अभियान, बने अब तक 75 बोरीबांध

Next Post

भाजपा राजनीतिक रूप से दिवालिया हो गयी हैः हेमंत

Next Post
भाजपा राजनीतिक रूप से दिवालिया हो गयी हैः हेमंत

भाजपा राजनीतिक रूप से दिवालिया हो गयी हैः हेमंत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d