BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

बीएयू में सादगी से मनाया गया सरहुल पर्व

by bnnbharat.com
April 15, 2021
in समाचार
बीएयू में सादगी से मनाया गया सरहुल पर्व
Share on FacebookShare on Twitter

आदिवासी समाज का अमूल्य सांस्कृतिक धरोहर : कुलपति

रांची:- बिरसा कृषि विश्वविद्यालय परिसर स्थित सरना स्थल में गुरुवार को सरना धर्मावलंबियों द्वारा सादगी के साथ सरहुल पर्व उत्सव का आयोजन किया गया. पूजा विधि के साथ कुलपति डॉ ओएन सिंह ने सरना स्थल पर नये सरना झंडा को स्थापित किया. स्थानीय पाहन ने पारंपरिक रीति-रिवाज एवं विधि-विधान से आराध्या देवी धरती माता, ग्राम देवता एवं सरना (साल वृक्ष) की पूजा की. मौके पर पाहन ने कुलपति, विवि के डीन, डायरेक्टर, साइंटिस्ट और सरना धर्मावलंबियों के बीच फूल खोंसी का रस्म पूरा किया.

मुख्य अतिथि कुलपति डॉ ओएन सिंह ने मौजूद सभी सरना धर्मावलंबियों को वासंतिक सरहुल पर्व की शुभकामना एवं बधाई दी. आदिवासी समाज जन्मतः एवं स्वभावतः प्रकृति से प्रेम एवं पूजा करते है. झारखण्ड सहित पड़ोस के राज्यों में मनाया जाने वाला यह वासंतिक पर्व नये साल के शुरूआत का भी प्रतीक है. यह पर्व आदिवासी समाज का अमूल्य सांस्कृतिक धरोहर है. इस पर्व के पुन्य प्रताप से प्रकृति की कृपा प्रदेश पर बनी रहेगी. सरना धर्मावलंबियों का जीवन सरना फूल की भांति सदेव खिलता रहेगा. 

विशिष्ट अतिथि डीन एग्रीकल्चर डॉ एमएस यादव ने इस पर्व को आगामी पूरे वर्ष के मौसम का सटीक पूर्वानुमान का कृषि क्षेत्र में महत्वत को बताया. सदियों से चली आ रही आदिवासी समाज की यह देशज तकनीक आज भी काफी प्रासंगिक है.

डायरेक्टर एक्सटेंशन एजुकेशन डॉ जगरनाथ उरांव ने कहा कि आदिवासी समाज आदि काल से प्रकृति के उपासक रहे है. जल, जंगल, जमीन, पहाड़, पर्वत, नदी, नाला, धरती, सूरज, आकाश एवं पाताल की सदियों से पूजा करते आ रहे है. स्वागत भाषण में डॉ बधनु उराँव ने सरहुल महापर्व को प्रकृति प्रेम, शांति, हरियाली, खुशहाली और समृद्धि का पावन अवसर बताया, धन्यवाद डॉ आरपी मांझी ने दी. मौके पर दिनेश टोप्पो सहित सीमित संख्या में स्थानीय सरना धर्मावलंबी भी मौजूद थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

1375 मजदूरों की हुई कोरोना जांच

Next Post

दुमका में आज 39 व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाए गए

Next Post
नहीं थम रहा कोरोना की रफ्तार, झारखंड में सोमवार को 204 नये मरीज

दुमका में आज 39 व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाए गए

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d