दुमका:- उपायुक्त राजेश्वरी बी ने कहा कि आज 39 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं. अब तक दुमका जिला में कुल 2327 लोग कोरोना से संक्रमित हुए हैं. कुल 20 लोगों की मौत हो चुकी है.वर्तमान में कुल 750 कोरोना संक्रमित मरीजों का इलाज किया जा रहा है.
उपायुक्त ने लोगों से अपील कि है कि बिना मास्क के घर से बाहर नहीं निकलें व सामाजिक दूरी का पालन करें.अफवाहों से दूर रहें. स्वास्थ विभाग द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें.

