BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

‘सरकार आपके द्वार कार्यक्रम’ आमजनों से सीधा संवाद स्थापित करने का सार्थक माध्यम: उपायुक्त

by bnnbharat.com
February 19, 2020
in समाचार
‘सरकार आपके द्वार कार्यक्रम’ आमजनों से सीधा संवाद स्थापित करने का सार्थक माध्यम: उपायुक्त

'सरकार आपके द्वार कार्यक्रम' आमजनों से सीधा संवाद स्थापित करने का सार्थक माध्यम: उपायुक्त

Share on FacebookShare on Twitter

ज्योत्सना,

खूंटी: खूंटी जिला प्रशासन लगातार सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के माध्यम से आमजनों तक पहुंच रही है. इसी कर्म में आज मुरहू प्रखंड अंतर्गत हस्सा पंचायत के बाजिगमा ग्राम स्थित राजकीय मध्य विद्यालय परिसर में उपायुक्त, खूंटी सूरज कुमार के नेतृत्व में सरकार आपके द्वार ‘ कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

इस दौरान जिले के विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने विभाग के तहत संचालित योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी और लाभ उठाने हेतु प्रोत्साहित किया गया. साथ ही ग्रामीणों से उनकी समस्याओं की जानकारी ली गई. इनमें मुख्य रूप से चापानल मरम्मती, सामाजिक सुरक्षा, प्रधानमंत्री आवास योजना व राशन कार्ड से संबंधित थी.

कार्यक्रम के दौरान महिला एंव पुरुषों ने अपनी समस्याओं से संबंधित जानकारी की ओर उपायुक्त का ध्यान आकृष्ट कराया. उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल लोगों की समस्याओं का निराकरण करने हेतु आवशयक दिशा-निर्देश दिये.

आमजनों की समस्याओं का ससमय समाधान हमारा मूल कर्तव्य- उपायुक्त

इस अवसर पर उपायुक्त ने आयोजित ‘सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि झारखंड सरकार का यह सकारात्मक प्रयास सराहनीय है. हमारे मुख्यमंत्री द्वारा प्राप्त आदेश के अनुसार जिला प्रशासन के अधीन कार्यरत तंत्रों की जवाबदेही निर्धारित की गई है. ताकि सभी तंत्र अपने कार्यों का यथोचित निर्वहन कर आमजनों को लाभान्वित करें.

उन्होंने ग्रामीणों से अपने अधिकार व कर्तव्यों के प्रति जागरूक होने की बात पर जोर देते हुए कहा कि समाज व गांव के जागरूक लोगों को चाहिए कि वे अन्य लोगों को उनके हक-कर्त्तव्य के प्रति सचेत करें.

उन्होंने कहा कि पेंशन, राशन कार्ड सहित अन्य छोटे- छोटे मामलों का निस्तारण पंचायत सचिवालय में ही कर लिया जाना चाहिए. उपायुक्त द्वारा बताया गया कि अगर हम सकारात्मक परिवर्तन के लिए इच्छुक हैं तो हमें अपने विचार में सकारात्मक परिवर्तन लाने की आवश्यकता है. तभी हम अपने गांव और जिले की दशा और दिशा सामुदायिक प्रयासों से बदल सकते हैं.

उपायुक्त ने खूंटी जिला के तहत एक नया कार्यक्रम प्रशासन आपके द्वार की चर्चा करते हुए गांवों के विद्यालयों के कायाकल्प करने हेतु लोगों से श्रमदान कर प्रशासन का सहयोग करने की बात कही.

उन्होंने कहा कि अपने क्षेत्र के विद्यालय का चयन करें और आप तैयार होकर जिला प्रशासन को सूचित करें. हम लोग आपके सहयोग से श्रमदान कर आपके द्वारा सुझाये गये विद्यालय का कायाकल्प करेंगे.

कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल

इस दौरान विभिन्न आवेदन प्राप्त हुए, जो कि जिले के विभिन्न विभागों से संबंधित थे. सभी शिकायतकर्ता की समस्याएं को सुनने के पश्चात उपायुक्त ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि सभी आवेदनों का भौतिक जांच करते हुए, उसका समाधान जल्द से जल्द करे.

इसके अलावे उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि इन शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई की जाये. ग्रामीणों ने उक्त विभाग से संबंधित आवेदन दिया.

उपायुक्त ने निर्देशित किया कि संबंधित विभाग के स्टॉल में जिन ग्रामीणों का भी आवेदन प्राप्त होता है उन पर गंभीरता पूर्वक कार्रवाई करते हुए ग्रामीणों को उनकी संबंधित समस्या का निष्पादन एवं योजनाओं का लाभ दें.

इसके अलावे उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि इन शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए अपना प्रतिपुष्टि उपायुक्त कार्यालय को समर्पित करे, ताकि शिकायतों के निष्पादन में आसानी हो.

सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत लोगों के समस्याओं का निराकरण आदि योजनाओं का लाभ प्रदान करने हेतु विभिन्न विभागों की ओर से कई स्टाल लगाए गए थे.

कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के द्वारा स्टॉल लगाकर ग्रामीणों को सरकार द्वारा संचालित लोक जन कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई.

सरकार आपके द्वार कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उप विकास आयुक्त ने कहा कि इस कार्यक्रम में उपस्थित होकर अपनी समस्याओं का तुरंत समाधान करने की पहल में सरकार के इस योजना का लाभ उठाएं.

उन्होंने कहा कि सरकार आपके द्वार कार्यक्रम ग्रामीण क्षेत्र की जनता के लिए काफी लाभदायक है. उनके समस्याओं को सुनकर उसका त्वरित निदान करने का सक्रिय प्रयास है.

इस दौरान कृषि विभाग के द्वारा विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गयी व कृषि योग्य भूमि हेतु मिट्टी जांच व सॉइल हेल्थ कार्ड की जानकारी दी गई. विद्युत कार्यपालक अभियंता विद्युत आपूर्ति प्रमंडल, खूंटी द्वारा जानकारी दी गई है कि जिला अंतर्गत सभी किसानों हेतु कुआं, तालाब, पोखरा एवं नदी तक खेतों के पटवन हेतु निशुल्क विद्युत पोल, तार ट्रांसफार्मर एवं मीटर लगाया जाएगा. इसके लिए सभी किसानों को आवेदन देने व आवश्यक दस्तावेज की उपलब्धता के सम्बंध में विस्तार से जानकारी दी गई.

कार्यक्रम के दौरान बाल विकास परियोजना, मुरहू के सौजन्य से पंचायत क्षेत्र के दिव्यांगता बच्ची सहित एक अन्य दिव्यांग युवक व महिला को व्हील चेयर व ट्राई साईकिल का वितरण किया गया.

मौके पर उपायुक्त ने मुरहू के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को दिव्यांग बच्ची को एनटीसी में भर्ती करने का निर्देश दिया ताकि बच्ची का शारीरिक विकास हो सके. इसके साथ ही इस दौरान श्रम नियोजन एवं प्रशिक्षण विभाग द्वारा झारखंड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के माध्यम से भवन एवं अन्य सन्निर्माण कार्यों में कार्यरत निबंधित श्रमिकों के लिए शर्ट-पैंट व महिलाओं के लिए साड़ी का वितरण किया गया.

इसी क्रम में उपायुक्त द्वारा तेजस्विनी क्लब का उदघाटन किया गया. इस दौरान उन्होंने कहा कि किशोरी एवं युवतियों के समग्र सशक्तीकरण के लिए तेजस्विनी योजना का क्रियान्वयन किया जा रहा है. तेजस्विनी योजना का मूल उद्देश्य किशोरी एवं युवतियों को सर्वांगीण विकास है. इस दिशा में सक्रिय कार्य किये जा रहे हैं और आशा है कि इसी प्रकार आत्मनिर्भर व सशक्त समाज का निर्माण सम्भव होगा.

कार्यक्रम में उपविकास आयुक्त अरविंद कुमार मिश्र, परियोजना निदेशक आईटीडीए हेमंत सती, अपर समाहर्ता सहित जिला व प्रखंड स्तरीय सभी अधिकारी उपस्थित थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

खाई में गिरी ट्रैक्टर ट्राली, 4 की मौत, 3 घायल

Next Post

फर्जी तरीके से संचालित हो रहा आईसीएसई बोर्ड !

Next Post
फर्जी तरीके से संचालित हो रहा आईसीएसई बोर्ड !

फर्जी तरीके से संचालित हो रहा आईसीएसई बोर्ड !

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d