BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

निर्दलीय चुनाव लड़ रहे सरयू राय हैं करोड़पति, राष्ट्रीय प्रवक्ता भी कम नहीं

by bnnbharat.com
November 22, 2019
in Uncategorized
निर्दलीय चुनाव लड़ रहे सरयू राय हैं करोड़पति, राष्ट्रीय प्रवक्ता भी कम नहीं

निर्दलीय चुनाव लड़ रहे सरयू राय हैं करोड़पति, राष्ट्रीय प्रवक्ता भी कम नहीं

Share on FacebookShare on Twitter

ब्यूरो चीफ 

खास बातें

  • कुल 36 करोड़पति उम्मीदवार हैं मैदान में

  • आईएएस, आईपीएस, डॉक्टर भी करोड़ों के मालिक

  • पूर्व मंत्री की संपत्ति भी एक करोड़ से अधिक की मालकिन

रांची: झारखंड विधानसभा के दूसरे चरण के चुनाव के लिए नाम वापसी की तारीख खत्म हो गई. दूसरे चरण में अफसर करोड़पति, डॉक्टर, नेता और हत्या-लूट के आरोपी तक मैदान में हैं. उम्मीदवारों की ओर से दी गई संपत्ति के ब्यौरे के अनुसार चुनाव में खड़े 37 उम्मीदवार करोड़पति हैं. इसमें निर्दलीय भी शामिल हैं. प्रत्याशियों में 10वीं पास से लेकर उच्च शिक्षा प्राप्त करने वाले भी शामिल हैं. दूसरे चरण में 20 विधानसभा क्षेत्रों के लिए मतदान 7 दिसंबर को होंगे. चुनाव परिणाम 30 दिसंबर को आएंगे.

सजा होने से करोड़पति उम्मीदवार से वंचित क्षेत्र

झारखंड के पूर्व मंत्री एनोस एक्का को आजीवन सजा मिलने से कोलेबिरा विधानसभा क्षेत्र करोड़पति उम्मीदवार से वंचित हो गया. हालांकि इस विधानसभा से उनकी बेटी आइरिन एक्का किस्मत आजमा रही है. वह भी लखपति है. इसके अलावा पोटका और जगन्नाथपुर सीट पर खड़े प्रत्याशियों में कोई भी करोड़पति नहीं है.

कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता भी करोड़पति

दूसरे चरण में मुख्य्मंत्री रघुवर दास के खिलाफ चुनाव लड़ रहे कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव वल्लभ भी करोड़पति हैं. उनके पास कुल 7.46 करोड़ रुपये की संपत्ति है. हालांकि करोड़पति उम्मीदवारों में वे तीसरे नंबर पर आते हैं. पहले नंबर पर झाविमो के अभय सिंह और दूसरे नंबर पर झारखंड पार्टी के कुलान पतरस आइंद हैं.

अभय सिंह के पास 9.19 करोड़ रुपये की संपत्ति है. स्नातक अभय सिंह पर दो मामले दर्ज हैं. तोरपा से झारखंड पार्टी से चुनाव लड़ रहे कुलान पतरस आइंद कुल 7.74 करोड़ रुपये की संपत्ति के मालिक हैं. इसी चरण में खड़ी राज्य की पूर्व कल्याण मंत्री जोबा मांझी भी करोड़पति उम्मीदवारों की सूची में शामिल है. उनकी संपत्ति 1.19 करोड़ रुपये है.

अधिकारी से नेता बनने वाले करोड़पति उम्मीदवार

करोड़पति उम्मीदवारों की सूची में अधिकारी से नेता बनें उम्मीदवार भी शामिल हैं. राज्य के पूर्व गृह सचिव और भाजपा की टिकट से चाईबासा से लड़ रहे जेबी तुबिद कुल 3.31 करोड़ रुपये की संपत्ति के मालिक हैं. पूर्व आइपीएस अधिकारी रेजी डुंगडुंग भी सिमडेगा विधानसभा से अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. वे झारखंड पार्टी से मैदान में खड़े हैं. उनके पास 3.20 करोड़ रुपये की संपत्ति है.

निर्दलीय सरयू राय भी करोड़पति

दूसरे चरण के चुनाव में किस्मत आजमाने वाले सबसे ज्यादा 10 करोड़पति उम्मीदवार भाजपा के हैं. जदयू, झामुमो और झाविमो के पांच-पांच, आजसू के तीन, झापा व एनसीपी के एक-एक करोड़पति उम्मीदवार मैदान में है. वहीं, तीन निर्दलीय करोड़पति उम्मीदवारों की सूची में पूर्व मंत्री सरयू राय का नाम भी शामिल है. वे 4.34 करोड़ रुपये की संपत्ति के मालिक हैं.

करोड़पति डॉक्टर हैं मैदान में

चुनाव में खड़े डॉक्टर भी करोड़पति की सूची में हैं. ये दोनों घाटशिला सीट से उम्मीदवार हैं. जनता दल यूनाइटेड की टिकट पर चुनाव लड़ रहे अमित कुमार सिंह के पास एमबीबीएस की डिग्री है. झाविमो की टिकट पर खड़ी सुनीता कुमारी रेडियोलॉडिस्ट है. दोनों करोड़पति हैं. उनके पास क्रमश: 1.17 करोड़ और 2.40 करोड़ रुपये की संपत्ति है.

एक नजर में करोड़पति

पार्टी-प्रत्याशी

  • बीजेपी – 10
  • जेएमएम – 05
  • जेडीयू – 05
  • आजसू – 03
  • जेवीएम – 05
  • निर्दलीय – 03
  • कांग्रेस – 02
  • झापा – 02
  • एनसीपी – 01

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

टेक्सटाइल डिजाइनिंग में झारखंडी संस्कृति का वाहक बनी श्रद्धा मेहता

Next Post

WhatsApp किया जा रहा हैक, ऐप अपडेट कर बच सकते हैं यूजर्स

Next Post
WhatsApp किया जा रहा हैक, ऐप अपडेट कर बच सकते हैं यूजर्स

WhatsApp किया जा रहा हैक, ऐप अपडेट कर बच सकते हैं यूजर्स

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d