BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

सत्यानंद ने कार्यकर्ताओं का जताया आभार, कहा मेहनत लाएगी रंग

by bnnbharat.com
January 6, 2020
in Uncategorized
सत्यानंद ने कार्यकर्ताओं का जताया आभार, कहा मेहनत लाएगी रंग

सत्यानंद ने कार्यकर्ताओं का जताया आभार, कहा मेहनत लाएगा रंग

Share on FacebookShare on Twitter

सूर्यकांत कमल,

चतरा: मंत्री बनने के बाद पहली बार चार दिवसीय दौरे पर चतरा पहुंचे विधायक सत्यानंद भोक्ता ने कार्यकर्ताओं का आभार जताया है. आभार यात्रा सह विजय जुलूस के समाप्ती के बाद झारखंड विधानसभा के तीन दिवसीय विशेष सत्र में भाग लेने के लिए रांची रवाना होने से पूर्व उन्होंने कान्हाचट्टी में कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए धन्यवाद कहा.

उन्होंने खासकर युवा पीढ़ी का अभिवादन करते हुए कहा कि किसी भी संगठन और जनप्रतिनिधि के लिए उसके कार्यकर्ता रीढ़ के समान होते हैं. कार्यकर्ता चाहे तो कोई नेता बन जाता है और कार्यकर्ता न चाहे तो विलेन. उन्होंने चुनाव से लेकर विजय सह आभार यात्रा तक को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले कार्यकताओं को विशेष धन्यवाद दिया है. भोक्ता ने दूरभाष पर भी कार्यकर्ताओं का आभार जताया है. कहा है कि जिस आशा और उम्मीद के साथ चतरा की जनता ने उन्हें अपना बहुमूल्य वोट देकर जिताया है वे उस उम्मीद पर खरा उतरेंगे.

उन्होंने कहा कि विगत पांच वर्षों से नेताओं के बेरुखी का दंश झेल रहे विधानसभा क्षेत्र का समुचित विकास उनकी पहली प्राथमिकता है. शहर में बहुप्रतीक्षित बाईपास निर्माण योजना व शहर की सौंदर्यीकरण योजना को अमलीजामा नए वर्ष में पहनाया जाएगा. इधर भोक्ता के आगमन और आभार से कार्यकर्ता भी खासे उत्साहित हैं.

युवा नेता अजय राम, सुधीर जायसवाल व मो.अयाज ने कहा है कि पूर्व के विधायक चुनाव जीतने के बाद जनता को चुना लगाने का काम करते थे. गाड़ियों का शीशा तक जनता के लिए नीचे नहीं होता था. लेकिन न सिर्फ चुनाव जीतकर बल्कि मंत्री बनने के बाद भी विधायक सत्यानंद भोक्ता जनता के बीच रहे और आम लोगों के बीच जाकर आभार जताया ये अपने आप मे बड़ी बात है. कहा कि जनता को सिर्फ और सिर्फ क्षेत्र व समाज का विकास चाहिए जो हर हाल में होगा.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कंप्यूटरीकृत सिग्नल प्रणाली शुरू होने के साथ पोड़ैयाहाट सवारी रेलगाड़ी शुरू

Next Post

पुलिस ने साइबर गिरोह के अंतर्राज्यीय मास्टरमाइंड को किया गिरफ्तार

Next Post
पुलिस ने साइबर गिरोह के अंतर्राज्यीय मास्टरमाइंड को किया गिरफ्तार

पुलिस ने साइबर गिरोह के अंतर्राज्यीय मास्टरमाइंड को किया गिरफ्तार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d