BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

‘Home Loan’ पर SBI ने ब्याज दरों को बढ़ाया, दूसरे बैंक भी करेंगे इसका अनुसरण

by bnnbharat.com
May 8, 2020
in समाचार
‘Home Loan’ पर SBI ने ब्याज दरों को बढ़ाया, दूसरे बैंक भी करेंगे इसका अनुसरण

'Home Loan' पर SBI ने ब्याज दरों को बढ़ाया, दूसरे बैंक भी करेंगे इसका अनुसरण

Share on FacebookShare on Twitter

दिल्ली: देश का सबसे बड़ा बैंक एसबीआई इन दिनों लगातार अपनी नीतियां बदल रहा है. ताजा बदलाव में उसने रेपो दर से जुड़े अपने आवास ऋण पर ब्याज की दर में 0.3 प्रतिशत तक की वृद्धि कर दी है.

छपी खबर के अनुसार, यह एसबीआई से होम लोन लेने वाले ग्राहकों के लिए एक झटका है.

माना जा रहा है कि कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर उधार लेने वालों तथा रियल्टी कंपनियों को दिए गए लोन को लेकर जोखिम बढ़ गया है. इसी के मद्देनजर बैंक ने यह कदम उठाया है.

बैंक ने अचल संपत्ति के एवज में लिये जाने वाले व्यक्तिगत ऋण पर भी ब्याज दर में 0.3 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है. माना जा रहा है कि बाजार में अग्रणी स्थान रखने वाले भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के इस कदम के बाद दूसरे बैंक भी इसका अनुसरण करेंगे.

एसबीआई ने गुरुवार को ही अपनी प्रधान उधारी दर में 0.15 प्रतिशत की कटौती की थी, जिसके बाद कोष की सीमांत लागत आधारित ब्याज दर (एमसीएलआर) से जुड़ी आवास ऋण की ब्याज दर भी घट गई.

स्टेट बैंक के ज्यादातर आवास ऋण रेपो दर के आधार पर या एमसीएलआर के आधार पर ही दिए जाते हैं.

एसबीआई ने हालांकि, वाह्य मानक पर आधारित उधारी दरों को 7.05 प्रतिशत पर स्थिर रखा है, लेकिन विभिन्न गृह ऋण उत्पादों में मार्जिन में 0.3 प्रतिशत की बढ़ोतरी कर गृह ऋण की दरों को बढ़ाया गया है.

बैंक की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक नई दरें एक मई से प्रभावी हैं.

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

जहां चाह वहां राह: तपती धूप में पैदल चलकर जरूरतमंदों को राशन पहुंचा रही कांग्रेस विधायक

Next Post

आरोग्य सेतु ऐप पर है सरकार का पूरा नियंत्रण, कई अनकही कहानियों का करेगा खुलासा: शशि थरूर

Next Post
आरोग्य सेतु ऐप पर है सरकार का पूरा नियंत्रण, कई अनकही कहानियों का करेगा खुलासा: शशि थरूर

आरोग्य सेतु ऐप पर है सरकार का पूरा नियंत्रण, कई अनकही कहानियों का करेगा खुलासा: शशि थरूर

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d