BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

सुरक्षित बैंकिंग के लिए SBI ने शुरु की नयी व्यवस्था

by bnnbharat.com
December 27, 2019
in Uncategorized
सुरक्षित बैंकिंग के लिए SBI ने शुरु की नयी व्यवस्था

सुरक्षित बैंकिंग के लिए SBI ने शुरु की नयी व्यवस्था

Share on FacebookShare on Twitter

मुम्बईः ग्राहकों को धोखाधड़ी से बचाने के लिए और सुरक्षित बैंकिंग के लिए एसबीआई बदल रहा है ATM से पैसे निकालने का नियम.

विदित हो कि बैंक समय-समय पर निर्देश जारी करते रहते हैं. कड़ी सुरक्षा के बाद भी ग्राहकों के साथ एटीएम, नेट बैंकिंग या किसी अन्य तरीके से धोखाधड़ी हो ही जाती है.

और पिछले कुछ सालों का रिकॉर्ड देंखे तो एटीएम को लेकर फर्जीवाड़े जैसे मामलों में बाढ़ सी आ गई है. अब देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक भारतीय स्टेट बैंक ( SBI ) ने ग्राहकों के लिए एक नई व्यवस्था शुरू की है.

जिसके माध्यम से ग्राहक धोखाधड़ी का शिकार होने से बच पाएंगे. एसबीआई ने एटीएम से पैसे निकालने के नियम में बदलाव किया है.

एसबीआई अपने ग्राहकों के को एटीएम से कैश निकालने के लिए वन टाइम पासवर्ड ( OTP ) की सुविधा देने की योजना लेकर आ रहा है.

इस नई सुविधा की शुरुआत एक जनवरी 2020 से हो रही है. यह सुविधा देशभर के सारे एसबीआई एटीएम में लागू हो जाएगी.

इस सुविधा के तहत एसबीआई ग्राहकों को एक जनवरी 2020 से रात आठ बजे से सुबह के आठ बजे तक एटीएम के जरिए पैसे निकालने पर ओटीपी डालना होगा.

इसकी जानकारी एसबीआई ने ट्वीट कर दी. ट्वीट कर एसबीआई ने बताया कि एसबीआई ग्राहकों को एटीएम के जरिए 10,000 रुपये से ज्यादा पैसे निकालने पर ओटीपी डालना होगा.

बैंक में ग्राहक की ओर से दिए गए रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी भेजा जाएगा, जिसके जरिए पैसों की निकासी होगी.

वहीं अगर ग्राहक दूसरे बैंक के एटीएम से निकासी करते हैं तो उन्हें ओटीपी की सुविधा नहीं मिलेगी. प्रक्रिया के तहत जब ग्राहक पैसे की निकासी कर रहे होंगे, तब उन्हें एटीएम की स्क्रीन पर रकम के साथ-साथ ओटीपी स्क्रीन भी दिखाई देगी.

ग्राहकों को ओटीपी उसके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर भेजा जाएगा। इससे धोखाधड़ी की संभावनाएं कम होंगी.

31 दिसंबर के बाद देश में कई एटीएम कम डेबिट कार्ड बंद हो जाएंगे. ऐसे में ग्राहकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है.

इस संदर्भ में देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने अपने खाताधारकों के लिए अलर्ट भी जारी किया था.

ऐसे में कार्ड को बदलवाने के लिए ग्राहक तुरंत बैंक में संपर्क करें क्योंकि एक जनवरी 2020 से उनके कार्ड से लेन-देन पूरी तरह से बंद हो जाएगा.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

फांसी की सजा के खिलाफ मुशर्रफ ने की लाहौर उच्च न्यायालय में याचिका दाखिल

Next Post

पारा शिक्षकों की एक महत्वपूर्ण बैठक, मुख्यमंत्री शपथ ग्रहण में होंगे शामिल

Next Post
पारा शिक्षकों की एक महत्वपूर्ण बैठक, मुख्यमंत्री शपथ ग्रहण में होंगे शामिल

पारा शिक्षकों की एक महत्वपूर्ण बैठक, मुख्यमंत्री शपथ ग्रहण में होंगे शामिल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d