BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

दिल्ली हिंसा मामले के 3 आरोपियों की जमानत रद्द कराने SC पहुंची पुलिस

by bnnbharat.com
April 4, 2021
in समाचार
दिल्ली हिंसा मामले के 3 आरोपियों की जमानत रद्द कराने SC पहुंची पुलिस
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली : दिल्ली हिंसा मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से 3 आरोपियों जुनैद, इरशाद, चांद मोहम्मद को मिली जमानत को रद्द करवाने को लेकर दिल्ली पुलिस सुप्रीम कोर्ट पहुंच गयी है. दिल्ली पुलिस ने हाईकोर्ट से तीनों आरोपियों को मिली जमानत को रद्द करने के लिए सुप्रीम कोर्ट में अर्जी दाखिल की है. सुप्रीम कोर्ट दिल्ली पुलिस की अर्जी पर सोमवार 5 अप्रैल को सुनवाई कर सकता है. सुप्रीम कोर्ट में जस्टिस अशोक भूषण की अध्यक्षता वाली बेंच इस अर्जी पर सुनवाई करेगी.

दरअसल संगीन धाराओं में गिरफ्तार किए गए जुनैद, इरशाद और चांद मोहम्मद को जस्टिस सुरेश कुमार कैत की बेंच ने यह कहते हुए जमानत दे दी थी कि इस मामले में पुलिस के पास प्रत्यक्ष, पारिस्थितिकीय और वैज्ञानिक सुबूत नहीं हैं. इन तीनों पर फरवरी 2020 में हुए दिल्ली हिंसा के दौरान शाहिद नाम के व्यक्ति की हत्या का आरोप है. पुलिस के आरोपों के मुताबिक यह तीनों उन लोगों में शामिल थे जो सप्तऋषि बिल्डिंग की छत पर थे और दूसरी छत पर मौजूद हिंदू समूहों पर फायरिंग और पथराव कर रहे थे. पुलिस का कहना है कि उस प्रक्रिया में सप्तऋषि भवन की छत ही मौजूद शाहिद की गोली लगने से मौत हो गई थी.

बता दें कि दिल्ली हाईकोर्ट ने एक टीवी चैनल के शो में दिखाए वीडियो के आधार पर दिल्ली दंगों के मामले में पुलिस द्वारा आरोपी बनाए गए 3 व्यक्तियों को जेल से रिहाई दिलाई थी. मामले कि सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने वीडियो को देखने के बाद माना था कि तीनों पर दिल्ली पुलिस द्वारा लगाए गए आरोप सही नहीं मालूम होते. कोर्ट ने दिखाए गए वीडियो के आधार पर कहा कि जुनैद, चांद मोहम्मद और इरशाद के खिलाफ कोई ऐसा सबूत उपलब्ध नहीं है, जो प्रत्यक्ष, परिस्थितिजन्य या फॉरेंसिक हो. वहीं, दिल्ली पुलिस का कहना था कि उस प्रक्रिया में, सप्तऋषि भवन की छत पर मौजूद शाहिद की गोली लगने से मौत हो गई थी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

पुलिस और उत्पाद विभाग शराब माफियाओं पर कसेगी लगाम, सूची तैयार…

Next Post

स्वर्णरेखा नदी से निकाला गया 10 टन कचरा व जलकुंभी, सफाई में जुटे स्वास्थ्य मंत्री

Next Post
स्वर्णरेखा नदी से निकाला गया 10 टन कचरा व जलकुंभी, सफाई में जुटे स्वास्थ्य मंत्री

स्वर्णरेखा नदी से निकाला गया 10 टन कचरा व जलकुंभी, सफाई में जुटे स्वास्थ्य मंत्री

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d