BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

BREAKING: कोरोना वायरस के मद्देनजर राज्य भर के स्कूल 17 मार्च से 14 अप्रैल तक बंद

by bnnbharat.com
March 16, 2020
in Uncategorized
BREAKING: कोरोना वायरस के मद्देनजर राज्य भर के स्कूल 17 मार्च से 14 अप्रैल तक बंद
Share on FacebookShare on Twitter

रांची: कोरोना वायरस को लेकर झारखंड सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. वायरस के प्रसार को रोकने के लिए झारखंड सरकार ने 17 मार्च से 14 अप्रैल तक सभी स्कूल, कॉलेज, मॉल, सिनेमा हॉल, पार्क, स्विमिंग पूल आदि बंद रखने का फैसला लिया है.

जानकारी हो कि स्वास्‍थ्‍य मंत्री बन्ना गुप्ता ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर एहतियात के तौर पर इन सभी को बंद करने की अपील की थी.

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मुख्य सचिव डॉ डीके तिवारी सहित अन्य अधिकारियों के साथ इस मामले पर आज झारखंड मंत्रालय में बैठक की. इसके बाद संस्थानों को बंद करने का फैसला लिया.

महाराष्ट्र में कोरोना के सबसे ज्यादा मामले, 33 लोग पॉजिटिव, 93 संदिग्ध

महाराष्ट्र में रविवार को औरंगाबाद शहर की 59 वर्ष की एक महिला व पिंपरी-चिंचवाड़ में एक आदमी में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि होने के बाद संक्रमित लोगों की संख्या 33 पहुंच गयी. अभी तक यह सारे देश में सबसे अधिक है.

कहां-कहां कितने है मामले-

हिंदुस्तान में अभी तक संक्रमित लोगों की संख्या 116 हो गई है, जिसमें से 17 विदेशी हैं. लोग दिल्ली में अब तक सात मामले, केरल में 22 व यूपी में 12 मुद्दे सामने आये हैं. कर्नाटक में 6, लद्दाख में 3 व जम्मू और कश्मीर में 2 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हैं. तेलंगाना में 3 मुद्दे सामने आये हैं. राजस्थान में दो मुद्दे सामने आए हैं. तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश व पंजाब से एक-एक मुद्दा सामने आया है.

कोरोना वायरस की जांच मुफ्त करेगी सरकार मोदी सरकार

मिली जानकारी के अनुसार स्वास्थ्य मंत्रलय ने रविवार को स्पष्ट किया कि देश के सभी लोगों के लिए कोरोना की पहली और दूसरी जांच मुफ्त होगी. इन दोनों जांच के बाद ही कोरोना की पुष्टि होती है. वहीं, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की तरफ से कोरोना से निपटने और उसके प्रसार को रोकने के लिए किए गए उपायों की समीक्षा की. स्वास्थ्य मंत्रालय में विशेष सचिव संजीव कुमार ने कहा कि कोरोना की जांच के लिए आवश्यक उपकरणों और सुविधाओं की देश में कोई कमी नहीं है. अभी तक पूरी क्षमता का सिर्फ 10 फीसद का ही इस्तेमाल हुआ है. उन्होंने कहा कि कोरोना की पुष्टि के लिए आवश्यक पहली और दूसरी जांच के लिए किसी से भी कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा. सभी के लिए यह सुविधा पूरी तरह से मुफ्त होगी.

Also Read This:-विदेश दौरे से लौटे सिटी एसपी, कोरोना की जांच के लिए PMCH में रखे गए

कुल 157 देश में संक्रमण से 77753 लोग हुए स्वस्थ्य, 6515 की मौत

कोरोन का कहर 157 देशों में फैल चुका है.  सोमवार सुबह तक कुल 169515 (एक लाख उनहत्तर हजार पांच सौ पंद्रह)  मामले सामने आ चुकें है. राहत की बात ये है कि 77,753 संक्रमित लोग स्वस्थ भी हुए हैं. औए 6515 को संक्रमण से जान गवानी पड़ी.

अमेरिका में राष्ट्रीय आपातकाल घोषित किया गया है इसके अंतर्गत  29 राज्यों में स्कूल पूरी तरह अगले आदेश तक बंद कर दिए गए. ट्रम्प सरकार के मुताबिक, दो हजार हाईस्पीड लैब सोमवार से शुरू हो जाएंगी. पोप फ्रांसिस भी वेटिकन से निकलकर रोम की खाली सड़कों पर निकले. उन्होंने महामारी के जल्द खत्म होने की प्रार्थना की.

Also Read This:-कोरोना वायरस को आइसोलेट करने में भारत सफल, अब बहुत जल्द बनाएगा वैक्सीन

अमेरिका में मौत का आंकड़ा 68 पहुंचा

हालांकि अमेरिका कोरोना से लड़ने का पूरा प्रयास कर रहा है फिर भी सोमवार सुबह तक यहां कुल 3,737 मामले सामने आए. 68 संक्रमित लोगों की मौत हो चुकी है.

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

रोजगार के अवसर निरंतर बढ़ रहे हैं: गंगवार

Next Post

ओवरटेक करने के क्रम में ट्रक पलटा, चालक और उप चालक सुरक्षित

Next Post
ओवरटेक करने के क्रम में ट्रक पलटा, चालक और उप चालक सुरक्षित

ओवरटेक करने के क्रम में ट्रक पलटा, चालक और उप चालक सुरक्षित

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d