BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कर्नाटक विधान परिषद में हाथापाई, कांग्रेस एमएलसी ने उपाध्यक्ष को कुर्सी से खींचकर हटाया

by bnnbharat.com
December 15, 2020
in समाचार
कर्नाटक विधान परिषद में हाथापाई, कांग्रेस एमएलसी ने उपाध्यक्ष को कुर्सी से खींचकर हटाया
Share on FacebookShare on Twitter

बेंगलुरु: कर्नाटक विधान परिषद में मंगलवार सुबह हाथापाई का अजब आलम देखने को मिला. जबरन विधान परिषद सभापति को उनकी कुर्सी से खींचकर हटा दिया. ये एमएलसी आरोप लगा रहे थे कि बीजेपी और जेडीएस ने मिलकर अवैध तरीकों से अध्‍यक्ष को कुर्सी पर बैठाया है. इस हंगामे के बाद विधान परिषद अनिश्चितकाल के लिए स्‍थगित कर दी गई.

हंगामे के बाद कांग्रेस एमएलसी प्रकाश राठौड ने कहा, ‘जब सदन नहीं चल रहा था उस समय बीजेपी और जेडीएस ने अवैधानिक तरीकों से सभापति को कुर्सी पर बैठाया. दुर्भाग्‍य से बीजेपी ऐसे असंवैधानिक काम कर रही है. कांग्रेस ने सभापति से हटने को कहा. चूंकि वह अवैध रूप से कुर्सी पर बैठे थे इसलिए हमें उन्‍हें वहां से हटाना पड़ा.’

हालांकि, बीजेपी सदस्यों द्वारा पूर्व में पारित किए गए अविश्वास प्रस्ताव की आवश्यकता पर बहस जारी रही. इस दौरान कांग्रेस एमएलसी को जबरन उपाध्यक्ष को हटाते हुए देखा गया. इस घटना के बाद शेट्टी ने सत्र को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया.

सभी दलों के विधायक अब अगले कदम के लिए अलग से विचार-विमर्श कर रहे हैं. दूसरी ओर सदन में मंगलवार को हुए हंगामे की वजह से विवादास्पद गो-वध विधेयक अभी भी अटका हुआ है. इस हंगामे पर कांग्रेस एमएलसी प्रकाश राठौड़ ने कहा कि जब सदन ऑर्डर में ही नहीं था तब बीजेपी और जेडीएस ने अध्यक्ष को गैरकानूनी तरीके से चेयरमैन बना दिया. यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि बीजेपी इस तरह की असंवैधानिक काम कर रही है. कांग्रेस ने उन्हें चेयर से नीचे उतरने को कहा. हमें उन्हें वहां से बेदखल करना पड़ा क्योंकि यह अवैध था.

वहीं बीजेपी विधायक ने आरोप लगाया कि कुछ विधायकों ने गुंडों की तरह व्यवहार किया. भाजपा एमएलसी लेहर सिंह सिरोया ने कहा, ‘कुछ MLC ने विधान परिषद के उपाध्यक्ष को जबरन हटाकर गुंडों की तरह व्यवहार किया और उनके साथ दुर्व्यवहार किया. हमने अपने परिषद के इतिहास में ऐसा शर्मनाक दिन कभी नहीं देखा. मुझे शर्म आ रही है कि जनता हमारे बारे में क्या सोचेगी.’

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

रांची पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 50 पशुओं से लदे ट्रक को पकड़ा

Next Post

दूल्हे के दोस्तों की हरकत से नाराज दुल्हन ने तोड़ी शादी, जानें क्यों…

Next Post
प्रेम प्रसंग में एक-दूजे के दीवाने हुए, तो बाली उमर में ही करा दी लड़का-लड़की की शादी

दूल्हे के दोस्तों की हरकत से नाराज दुल्हन ने तोड़ी शादी, जानें क्यों…

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d