रांचीः प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन पीएलएफआई सुप्रीमो दिनेश गोप को पकड़ने के लिए झारखंड जगुआर ने चाईबासा के बंदगांव में शनिवार की सुबह सर्च ऑपरेशन चलाया. पुलिस को दिनेश गोप के छिपे होने की सूचना मिली थी. इसके बाद जगुआर और पीएलएफआई के बीच मुठभेड़ हुई. यह मुठभेड़ घंटों चली.
सूत्रों के अनुसार मुठभेड़ में कई नक्सली घायल हुए हैं. इधर जगुआर जवानों को कोई नुकसान नहीं हुआ. इस बीच नक्सली दिनेश गोप के फरार हो जाने की सूचना है

