BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

दूसरे वनडे मैच: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने 53 रनों से विंडीज को हराया

by bnnbharat.com
November 4, 2019
in समाचार
दूसरे वनडे मैच: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने 53 रनों से विंडीज को हराया

दूसरे वनडे मैच: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने 53 रनों से विंडीज को हराया

Share on FacebookShare on Twitter

एंटीगा: पूनम राउत के बेहतरीन अर्धशतक के बाद गेंदबाजों के दम पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने दूसरे वनडे मैच में मेजबान वेस्टइंडीज को 53 रनों से हरा दिया. सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम में रविवार देर रात खेले गए दूसरे मैच को जीतकर भारत ने तीन मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर कर ली. सीरीज का तीसरा वनडे मुकाबला 6 नवंबर को खेला जाएगा.

भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पूनम के 77 रनों की मदद से 50 ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर 191 रन बनाए. मेजबान टीम 47.2 ओवरों में 138 रनों पर सिमट गई. पूनम ने यह पारी तब खेली, जब भारत ने 17 रनों पर ही अपनी दोनों सलामी बल्लेबाज जेमिमाह रोड्रिग्स (0) और प्रिया पूनिया (5) के विकेट खो दिए.

इसके बाद पूनम और मिताली राज (40) ने टीम को संभाला. बाद में हरमनप्रीत कौर ने 46 रनों का अहम योगदान दिया. इन तीनों के अलावा भारत की कोई और बल्लेबाज दहाई के आंकड़े को छू नहीं सकी.

भारतीय गेंदबाजों ने इसके बाद कम स्कोर का अच्छी तरह बचाव किया. वेस्टइंडीज के लिए शेमाइन कैम्पवेल ने सबसे ज्यादा 39 रन बनाए. कप्तान साराह टेलर ने भी 20 रनों का योगदान दिया.

भारत के लिए राजेश्वरी गायकवाड़, पूनम यादव और दीप्ति शर्मा ने दो-दो विकेट चटकाए. झूलन गोस्वामी और शिखा पांडे के हिस्से एक-एक विकेट आया. नताशा मैक्लीन रिटायर्ड हर्ट हुईं, जबकि एक बल्लेबाज रन आउट हुई.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

इंडिगो की सेवाएं रुकी, तकनीकी खराबी के कारण यात्रियों को हुई परेशान

Next Post

पूजा के बहाने नेताओं के मिले दिल, दूर हुए गिले-शिकवे

Next Post
पूजा के बहाने नेताओं के मिले दिल, दूर हुए गिले-शिकवे

पूजा के बहाने नेताओं के मिले दिल, दूर हुए गिले-शिकवे

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d