BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

समय पर काम नहीं करने वाले संवेदक पर आर्थिक जुर्माना लगाया जाएगा : सचिव

by bnnbharat.com
December 4, 2019
in Uncategorized
समय पर काम नहीं करने वाले संवेदक पर आर्थिक जुर्माना लगाया जाएगा : सचिव

समय पर काम नहीं करने वाले संवेदक पर आर्थिक जुर्माना लगाया जाएगा : सचिव

Share on FacebookShare on Twitter

खास बातें:-

  • विश्व बैंक की परियोजना को पूरी करने में पैसा और समय का सदुपयोग करें

  • साप्ताहिक योजना बनाकर परियोजनाओं को पूरी करने का काम हो

  • धनबाद के स्मार्ट रोड और खूंटी की जलापूर्ति परियोजना की समीक्षा की गई

 

रांची: विश्व बैंक संपोषित धनबाद स्मार्ट रोड ओर खूंटी जलापूर्ति परियोजनाओं की समीक्षा की गई. समीक्षा के क्रम में नगर विकास सचिव अजय कुमार सिंह ने कार्य करने वाले प्रोजेक्ट मैंनेजमेंट कन्सलटेंट एवं संवेदकों से कहा कि परियोजनाओं में पैसे और समय का सदुपयोग करें. इससे परियोजनाएं समय पर पूरी होगी और आम जनों को लाभ मिलेगा. प्रोजेक्ट भवन के सभागार में 4 दिसम्बर को समीक्षा बैठक की गई.
धनबाद स्मार्ट रोड 400 करोड़ की योजना है. इस परियोजना में काको चौक से विनोद बिहारी चौक और विनोद बिहारी चौक से मेमको गोल बिल्डिंग चौक तक कुल 11.7 किलोमीटर स्मार्ट सड़क बनाई जानी है.

यह सड़क फोर लेन होगी, जिसमें दोनों ओर सर्विस लेन, साईकिल ट्रैक, यूटि‍लि‍टी डक्ट और फुटपाथ की व्यवस्था रहेगी. बीच में डिवाईडर पर लाईटिंग एवं पौधरोपण किया जाएगा. 30 नवम्बर तक 1347 वृक्षों में 916 वृक्षों का ट्रान्सप्लांटेशन किया जा चुका है. सचिव अजय कुमार सिंह ने कहा कि सड़क के दोनों ओर वृक्षारोपण के साथ-साथ डिवाईडर पर भी पौधरोपण किया जाए. यह परियोजना फरवरी 2021 तक पूरी होनी है. सचिव ने संवेदक कम्पनी शिवालया, रवि एवं त्रिवेणी कन्सट्रक्शन से कहा कि समय पर काम नहीं पूरा होने पर एकरारनामे के अनुसार राशि की कटौती कर ली जाएगी.

विश्व बैंक सम्पोषित खूटी जलापूर्ति परियोजना में काफी विलंब होने पर सचिव ने नाराजगी जाहिर की और कहा कि परियोजना में समय अवधि नहीं बढ़ायी जाएगी. विलंब होने पर आर्थिक दंड लगाया जाएगा. संवेदक कम्पनी श्री राम ईपीसी ने आश्वासन दिया कि मैनपावर बढ़ाकर समय पर काम पूरा करा लिया जाएगा. खूंटी जलापूर्ति योजना के तहत कुल 8350 घरों को कनेक्शन दिया जाएगा. यह 59.47 करोड़ की परियोजना है, जिसके तहत 43 जलमीनार, एक इंटेक वेल और एक डब्ल्यूटीपी बनाया जाएगा. इस परियोजना के तहत 126.9 किलोमीटर पाइप लाइन बिछायी जाएगी. राज्य शहरी विकास अभिकरण के निदेशक शशि रंजन ने संवेदक कम्पनियों से कहा कि सीएसआर कार्य करे और सामाजिक प्रभावों का अध्ययन कर काम करें.

बैठक में राज्य शहरी विकास अभिकरण के निदेशक शशि रंजन, जुडको के उप परियोजना निदेशक उत्कर्ष मिश्र, विश्व बैंक की टीटीसी वसुधा थावलकर, को-टीटीसी यारिसा लिंगदोह, पापिया भट्टाचार्यजी, शार्लेन चिचागर, हेना बेन यातिनदोषी, राकेश कुमार अग्रवाल और नंदि‍नी और झारखंड राज्य मार्ग प्राधिकार की ओर से टी रविशंकर, अशोक कुमार, एमके राजीव, जुडको की ओर से आलोक मंडल, रामाशीष रजक, मिलिंद सेहरा, प्रशांत टोप्पो, शैलेन्द्र कर्ण और स्पनील आदि उपस्थित थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

यह चुनाव आने वाले समय में झारखंड की तकदीर को बदलने वाला हैः जेपी नड्डा

Next Post

आखिरकार 10 दिन बाद झुकी सन्हौला थाना, दर्ज किया प्राथमिकी

Next Post
आखिरकार 10 दिन बाद झुकी सन्हौला थाना, दर्ज किया प्राथमिकी

आखिरकार 10 दिन बाद झुकी सन्हौला थाना, दर्ज किया प्राथमिकी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d