BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

सुरक्षाबलों ने एनकाउंटर में 2 आतंकियों को किया ढ़ेर

by bnnbharat.com
April 17, 2020
in Uncategorized
सुरक्षाबलों ने एनकाउंटर में 2 आतंकियों को किया ढ़ेर
Share on FacebookShare on Twitter

जम्मू-कश्मीर: जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में शुक्रवार तड़के सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में दो आतंकवादियों को मार गिराया है.

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में खुफिया जानकारी मिलने पर जम्मू-कश्मीर पुलिस के विशेष अभियान समूह, सेना और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवानों ने शोपियां के कीगाम इलाके में तड़के संयुक्त घेराबंदी एवं तलाश अभियान चलाया. सुरक्षा बल के जवान जब एक विशेष क्षेत्र की ओर बढ़ रहे थे तो वहां छिपे आतंकवादियों ने स्वचालित हथियारों से उन पर गोलीबारी की.

Also Read This: 6 राज्यों का सफर तय कर लॉकडाउन में बीमार बेटे को देखने पहुंची मां

अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई की जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गयी. मुठभेड़ के दौरान एक आतंकवादी मारा गया. अंतिम रिपोर्ट मिलने तक सुरक्षा बलों का अभियान जारी था.

वहीं पाकिस्तानी सेना अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रही है. उसने गुरुवार को जम्मू-कश्मीर के पुंछ और राजौरी जिलों में गोलाबारी तेज कर दी. इस दौरान अग्रिम चौकियों पर गोले बरसाए. इसके साथ ही रिहायशी इलाकों को भी निशाना बनाया.

अधिकारियों ने बताया कि पाकिस्तानी सेना पिछले 12 दिनों से मोर्टार और छोटे हथियारों से नियंत्रण रेखा से सटे असैन्य इलाकों को निशाना बना रही है. रक्षा प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल देवेंद्र आनंद ने बताया कि गुरुवार करीब नौ बज कर 45 मिनट पर पाकिस्तानी सेना ने छोटे हथियारों से गोलीबारी कर पुंछ के कस्बा और किरनी सेक्टरों में नियंत्रण रेखा पर बिना उकसावे के संघर्ष विराम उल्लंघन किया. उन्होंने बताया कि पाकिस्तानी सेना ने छोटे हथियारों से गोलीबारी कर और मोर्टार से गोले दाग कर सुबह करीब 11 बजकर 45 मिनट पर राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर में एलओसी पर भी संघर्ष विराम उल्लंघन किया.

लेफ्टिनेंट कर्नल आनंद ने बताया कि भारतीय थल सेना ने इन सभी सेक्टरों में पाकिस्तानी गोलाबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया. पाकिस्तानी सेना के नौशेरा, कस्बा और किरनी सेक्टरों में रिहायशी इलाकों को निशाना बनाने से लोगों के बीच भय व्याप्त हो गया है. राजौरी, पुंछ और कुपवाड़ा में भारत-पाकिस्तान सीमा के समीप गांवों में रह रहे निवासी तब से खौफ के साए में रह रहे हैं, जब बीते सप्ताह पाकिस्तान की ओर से हुई गोलाबारी में तीन व्यक्ति मारे गए थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

पुलिस ने दिल्ली से बाहर जा रहे ट्रक में 37 मजदूर को पकड़ा

Next Post

लोग मर रहे हैं, BJP को सिर्फ अपने लोगों को मंत्री बनवाना है: कांग्रेस

Next Post
लोग मर रहे हैं, BJP को सिर्फ अपने लोगों को मंत्री बनवाना है: कांग्रेस

लोग मर रहे हैं, BJP को सिर्फ अपने लोगों को मंत्री बनवाना है: कांग्रेस

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d