रांची:- लातेहार मनिका थाना क्षेत्र स्थित दोमुहान पुल के पास सोमवार को सड़क किनारे छिपाकर रखे गए 8 केन बम को सुरक्षाबलों ने बरामद किया. केन बम जिला पुलिस व सीआरपीएफ 133 बटालियन की टीम ने संयुक्त सर्च अभियान के दौरान ढूंढ़ा. रांची से आई बम निरोधक दस्ते की मदद से सभी केन बम को डिफ्यूज कर दिया गया. सुरक्षाबलों के अनुसार, नक्सलियों ने किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए केन बम को छिपाकर रखा था.

