BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

पावर ऑफ वोट की बानगी तो देखिए, 10 सीटों में हार-जीत का अंतर 7 हजार से भी कम रहा

by bnnbharat.com
November 26, 2019
in समाचार
पावर ऑफ वोट की बानगी तो देखिए, 10 सीटों में हार-जीत का अंतर 7 हजार से भी कम रहा

पावर ऑफ वोट की बानगी तो देखिए, 10 सीटों में हार-जीत का अंतर 7 हजार से भी कम रहा

Share on FacebookShare on Twitter

रांचीः अक्सर कहा जाता है लोकतंत्र संख्या बल का खेल है. मतदान के दिन और मतगणना के वक्त एक-एक वोट का कीमत प्रत्याशी से बेहतर कौन समझ सकता है.

लोकतांत्रिक व्यवस्था में मात्र एक वोट किसी को सरताज बना सकता और किसी को सत्ता से बेदखल भी कर सकता है ऐसे अनेकों उदाहरण हैं.

पावर ऑफ वोट की बानगी पिछले चुनाव में भी देखने को मिली थी, जब कई विधानसभा इलाकों में हार जीत का अंतर हजार वोट से भी कम रहा था.

अनंत ओझा ने सिर्फ 702 वोट से हासिल की थी जीत-

राजमहल से भाजपा के अनंत ओझा ने सिर्फ 702 मतों से विजयी हुए थे. इन्होंने झामुमो के मो. ताजउद्दीन को पराजित किया था.

बोरिया विधानसभा सीट से भाजपा के ताला मरांडी ने झामुमो के लोबिन हेंब्रम को 712 मतों से पराजित किया था.

दुमका विधानसभा सीट पर लुइस मरांडी ने तत्कालीन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को 4914 मतों से पराजित किया था.

मधुपुर विधानसभा सीट से श्रम मंत्री राज पलिवार ने झामुमो के हाजी हुसैन अंसारी को 6,984 वोट से हराया था.

बगोदर में भाजपा के नागेंद्र महतो ने माले के विनोद सिंह को 4339 मतों से पराजित किया था. घाटशिला सीट से भाजपा के लक्ष्मण टुडू ने झामुमो के रामदास सोरेन को 6,403 वोट से हराया था.

पोटका सीट पर भाजपा की मेनका सरदार ने झामुमो के संजीव सरदार को 6,706 मतों से शिकस्त दी थी. सिसई विधानसभा सीट से वर्तमान स्पीकर दिनेश उरांव ने झामुमो के जेएस होरो को 2,593 मतों से पराजित किया था.

गुमला विधानसभा सीट से भाजपा के शिवशंकर उरांव ने झामुमो के भूषण तिर्की को 4,032 मतों से पराजित किया था. मनिका विधानसभा सीट पर भाजपा के हरिकृष्ण सिंह व राजद के रामचंद्र सिंह के बीच नजदीकी मुकाबला हुआ था. जिसमें हरिकृष्ण 1,083 मतों से विजयी हुए थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

संविधान की प्रस्तावना में संविधान का मूल उद्देश्य है हमारे लिए प्रेरणा का स्रोत : डॉ सुनील कुमार वर्णवाल

Next Post

कोल लोक अदालत संविधा को पूरा करने की दिशा में एक कदम : प्रधान जिला जज

Next Post
कोल लोक अदालत संविधा को पूरा करने की दिशा में एक कदम : प्रधान जिला जज

कोल लोक अदालत संविधा को पूरा करने की दिशा में एक कदम : प्रधान जिला जज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d