लखीसराय:- मंगलवार देर रात आंधी और मूसलाधार बारिश की वजह से जेल की चारदीवारी टूटने के बाद मंडल कारागार से कैदियों को भागलपुर केंद्रीय कारागार भेजने का निर्देश मिलने के बाद आज कैदियों को भागलपुर केंद्रीय जेल भेजने का सिलसिला शुरू हो चुका है.
आज छह कैदी वाहनों से 25, 25 की संख्या में डेढ़ सौ कैदियों को भागलपुर के केंद्रीय कारागार में भेजा गया. कैदी वाहन कम होने की वजह से बगल के जिलों से शेखपुरा, जमुई, मुंगेर से कैदी वाहन मंगाकर कैदियों को भागलपुर कारागार शिफ्ट किया जा रहा है. जेल सुपरिटेंडेंट ने बताया कि जल्दी सभी कैदियों को भागलपुर केंद्रीय कारागार शिफ्ट कर दिया जाएगा.

