BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

वरीय खेल प्रशासक देवल सहाय का निधन

by bnnbharat.com
November 24, 2020
in समाचार
वरीय खेल प्रशासक देवल सहाय का निधन
Share on FacebookShare on Twitter

रांची: झारखंड राज्य क्रिकेट संघ (JSCA, पूर्व में BCA) के लंबे समय तक उपाध्यक्ष रहे वरीय खेल प्रशासक देवल सहाय का निधन मंगलवार की सुबह 3 बजे हो गया. उनका आधिकारिक नाम देवव्रत सहाय था लेकिन खेल जगत में वे देवल दा उर्फ देवल सहाय के नाम से विख्यात थे। वे पिछले तीन माह से बीमार चल रहे थे व मेडिका में इलाजरत थे. वे स्वयं क्रिकेट व फुटबॉल के शानदार खिलाड़ी रहे थे और बाद में प्रशासक बने. देवल दा CCL के कार्मिक निदेशक के पद से सेवानिवृत्त होने के बाद 2006 से बदली परिस्थितियों व उम्र के कारण उन्होंने खेल प्रशासन से खुद को अलग कर लिया था. उनके निधन पर JSCA समेत विभिन्न संगठनों से जुड़े खेलप्रेमियों ने दुःख व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है.

रांची क्रिकेट के भीष्म पितामह थे देवल सहाय:

देवल सहाय को रांची में क्रिकेट का भीष्मपितामह कहा जाता है. उन्होंने रांची में क्रिकेट का इतना शानदार माहौल तैयार किया था कि उनके दिशा निर्देशन में दर्जनों क्रिकेटरों ने देश व राज्य का प्रतिनिधित्व किया. महेंद्र सिंह धौनी, प्रदीप खन्ना, आदिल हुसैन, अनवर मुस्तफा, धनंजय सिंह, सुब्रत दा, संजीव सिन्हा, राजीव कुमार राजा, सरफराज अहमद समेत दर्जनों क्रिकेटरों के करियर बनाने का श्रेय देवल सहाय को ही जाता है.

जिन संस्थाओं में कार्यरत रहे, ख़िलाड़ियों के लिए नौकरी के द्वार खोले:

देवल सहाय मेकॉन, CMPDI व CCL में वरीय पदों पर कार्यरत रहे. अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने तीनों संस्थाओं में ख़िलाड़ियों की सीधी नियुक्ति का द्वार खोला. इसका ज्यादा फायदा क्रिकेटरों को मिला लेकिन अन्य खेलों के ख़िलाड़ियों की भी नियुक्ति हुई.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कोविड-19 जांच के लिए रांची में 9 स्टैटिक टेस्टिंग सेंटर बनाये गये

Next Post

लालू प्रसाद की जमानत अर्जी पर हाईकोर्ट में सीबीआई ने रखा पक्ष

Next Post
लालू प्रसाद यादव का 73 वां जन्मदिन आज

लालू प्रसाद की जमानत अर्जी पर हाईकोर्ट में सीबीआई ने रखा पक्ष

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d