रांचीः एक अज्ञात महिला की चिट्ठी से सनसनी फैल गई है. इस महिला ने बीजेपी विधायक राज सिन्हा को चिट्ठी लिखकर आगाह किया है. पत्र में विधायक की हत्या की जानकारी दी गई है. इसमें हत्या की योजना बनाने वालों को मोबाइल नंबर और गाड़ियों के भी नंबर का जिक्र है.
चिट्ठी में लिखा है कि विधायक को मारने के लिए कुछ खतरनाक अपराधियों को सुपारी दी गयी है. इन अपराधियों के पास लेटेस्ट ऑटोमेटिक पिस्टल, रिवॉल्वर और एके-47 जैसे हथियार हैं.
इस मामले में धनबाद के प्रभारी एसएसपी आर राजकुमार ने बताया की मामले की जांच की जा रही है.

