BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

Budget 2021 से खुश सेंसेक्स ने लगाई 2315 अंकों की छलांग, बैंकिंग व फाइनेंस सेक्टरों में आई रौनक

by bnnbharat.com
February 2, 2021
in समाचार
बढ़त के साथ खुला बाजार, सेंसेक्स में 349 प्वाइंट की मजबूती
Share on FacebookShare on Twitter

मुंबई: 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 2,314.84 अंक या 5 प्रतिशत तेजी के साथ 48,600.61 अंक के स्तर पर पहुंच कर बंद हुआ. इसी तरह एनएसई निफ्टी 646.60 अंक या 4.74 प्रतिशत बढ़त के साथ 14,281.20 अंक पर बंद हुआ. सेंसेक्स चार्ट में इंडसइंड बैंक टॉप गेनर रहा. इसके शेयरों में 14 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी देखने में आई. इसके बाद आईसीआईसीआई बैंक, बजाज फिनसर्व, एसबीआई, एलएंडटी और एचडीएफसी के शेयर जबरदस्त लिवाली के कारण मुनाफे के साथ बंद हुए.

सेंसेक्स पैक में डॉ. रेड्डीज टॉप लूजर

दूसरी ओर डॉ. रेड्डीज, टेक महिंद्रा और एचयूएल के शेयर जबरदस्त मुनाफावसूली के कारण टूटकर नुकसान के साथ बंद हुए. डॉ. रेड्डीज सेंसेक्स पैक में टॉप लूजर रहा. भारतीय शेयर बाजार पाॅजिटिव नोट के साथ खुले. सकारात्मक ग्लोबल रुख से भी बाजार को सहारा मिला. कारोबारियों के मुताबिक, आम बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए शेयर बाजार दोपहर सत्र के बाद रॉकेट की रफ्तार से ऊंचाई पर पहुंच गया. शेयर बाजार के सभी प्रमुख सूचकांकों में तेज उछाल देखने को मिला.

संकट के समय विजनरी और बोल्ड बजट पेश

जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के चीफ इनवेस्टमेंट स्ट्रेटजिस्ट वीके विजयकुमार ने कहा कि इंश्योरेंस में एफडीआई की सीमा 49 से बढ़ा कर 74 प्रतिशत कर देने के फैसले को शेयर बाजार ने स्वागत किया. बाजार ने विकास की उम्मीद से सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है. संक्षेप में कहा जाए तो वित्तमंत्री ने संकट के समय व्यावहारिक, बोल्ड और विजनरी बजट पेश किया है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

‘मुर्दा’ के जिंदा होने की अफवाफ के बाद बाजार में मची भगदड़

Next Post

भारतवंशी भव्या लाल बनी NASA की कार्यकारी चीफ

Next Post
भारतवंशी भव्या लाल बनी NASA की कार्यकारी चीफ

भारतवंशी भव्या लाल बनी NASA की कार्यकारी चीफ

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d