BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

घायल व्यक्तियों के प्रति बने संवेदनशील: उपायुक्त

by bnnbharat.com
February 13, 2020
in समाचार
घायल व्यक्तियों के प्रति बने संवेदनशील: उपायुक्त

घायल व्यक्तियों के प्रति बने संवेदनशील: उपायुक्त

Share on FacebookShare on Twitter

पंकज सिन्हा, 

लातेहार: उपायुक्त जिशान कमर की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न हुई. बैठक में उपायुक्त कमर ने सबसे पहले पूर्व बैठक में लिए गए निर्णयों के अनुपालन की समीक्षा की एवं संबंधित पदाधिकारियों को बैठक में लिए गए निर्णयों को पूर्ण रूप से अमल करने का निर्देश दिया.

बैठक में उपायुक्त कमर ने कार्य योजना बना कर सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने का निर्देश दिया. बैठक के दौरान उपायुक्त कमर ने सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति के प्रति संवेदनशील बनने एवं ऐसे व्यक्तियों को तुरंत सहायता पहुंचाने की बात कही, ताकि घायलों की जिदंगी बच सके.

उपायुक्त कमर के द्वारा लातेहार एवं महुआडांड़ एसडीओ एवं डीटीओ को वाहन चेकिंग अभियान चलाने का निर्देश दिए एवं नियम पालन नहीं करने वाले वाहन चालकों पर कड़ी कार्रवाई करने की बात कही. इस दौरान उन्होंने नाबालिग वाहन चालकों पर विशेष नजर बनाए रखने को लेकर अधिकारियों को निर्देश दिए.

एनएच 75 एवं 99 पर अत्याधिक सड़क दुर्घटना स्थान को चिहिंत करने एवं नजर बनाए रखने का निर्देश दिया. बैठक के दौरान उपायुक्त कमर के द्वारा प्रत्येक एम्बूलेंस में एक प्रशिक्षित चिकित्सक एवं पारा मेडिलक कर्मी रखने एवं सड़क दुर्घटना होने पर अविलंब कार्रवाई करने, वाहन चालकों को आंख जांच करने, सभी पेटोल पंप पर पाॅस सेंटर की स्थापना करने, स्कूलों एवं काॅलेजों में सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूक करने, सड़क किनारे फूटपाथ एवं सड़कों पर किए गए अतिक्रमण को हटाने समेत सड़क सुरक्षा को लेकर अन्य कई निर्देश उपायुक्त के द्वारा दिया गया.

मौके पर अपर समाहर्ता आलोक शिकारी कच्छप, डीआरडीए निदेशक पंकज कुमार सिंह, एसडीओ सागर कुमार, डीटीओ बंधन लांग, सीएस डा. एसपी शर्मा, प्रभारी, डीएसई छठु विजय सिंह, नगर पंचायत पदाधिकारी अमित कुमार, डीपीआरओ रोहीत कंडुलना, कार्यपालक अभियंता अरविंद कुमार वर्मा, सुशील कुमार, आइटी मैनेजर सड़क सुरक्षा तनवीर हुसैन, प्रवीण कुमार, राजेश प्रसाद समेत अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

अभिषेक प्रसाद मुख्यमंत्री के प्रेस सलाहकार पद पर नियुक्त

Next Post

कारा सुरक्षा को ले सजग रहे अधिकारी: उपायुक्त जिशान कमर

Next Post
कारा सुरक्षा को ले सजग रहे अधिकारी: उपायुक्त जिशान कमर

कारा सुरक्षा को ले सजग रहे अधिकारी: उपायुक्त जिशान कमर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d