BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

न्यूट्री गार्डन के देखभाल की जिम्मेदारी सेविका एवम सहायिका कीः उपायुक्त

by bnnbharat.com
March 9, 2021
in समाचार
खाद्य लाईसेंस कैम्प में 46 आवेदन आये, 12 आवेदनों को ऑन द स्पॉट किया गया निष्पादित
Share on FacebookShare on Twitter

सीएसआर के माध्यम से पलामू के युवाओं के कौशल विकास पर दें ध्यान

मेदिनीनगर:- पलामू उपायुक्त  शशि रंजन की अध्यक्षता में आज   9 मार्च   समाहरणालय के सभागार में जिले में विशेष केंद्रीय सहायता के तहत चल रहे योजनाओं की समीक्षा बैठक संपन्न हुई. बैठक में उपायुक्त ने जिले में अवस्थित कंपनियों  के सीएसआर के माध्यम से किए जाने वाले कार्यो की भी समीक्षा की.  बैठक में उपायुक्त ने सबसे पूर्व आंगनबाड़ी केंद्रों में न्यूट्री गार्डन के स्थापना की समीक्षा की. बैठक में मौजूद एडीएफ अक्षय चौहान ने बताया कि अब तक 60 आंगनबाड़ी केंद्रों में न्यूट्री गार्डन की स्थापना की जा चुकी है वहीं 71 आंगनबाड़ी केंद्रों में कार्य जारी है. उपायुक्त ने न्यूट्री गार्डन में संतुलित पोषण आहार की के साथ समन्वित कीट रोग प्रबंधन कराने का भी निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि न्यूट्री गार्डन की देखभाल करने की जिम्मेदारी आंगनबाड़ी केंद्र की सेविका एवं सहायिका की होगी. 

इसके अलावा उपायुक्त ने पोलपोल एवं लेस्लीगंज में निर्माण हो रहे स्मार्ट स्कूल की भी समीक्षा की. बताते चलें कि लेस्लीगंज एवं पोलपोल में बनाए जा रहे स्मार्ट स्कूल में सोलर लाइट, लाइब्रेरी, साइंस लेबोरेटरी, इनडोर स्पोर्ट्स तथा आउटडोर स्पोर्ट्स की भी सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी. उपायुक्त ने दोनों स्कूलों में बचे हुए कार्य को जल्द से जल्द पूरा करने का निर्देश दिया. इस कार्य में लगाए गए एजेंसी से उपायुक्त ने बच्चों कि सुविधा को ध्यान में रखते हुए कार्य करने का निर्देश दिया. बैठक में पाटन एवं लेस्लीगंज में चैनपुर के तर्ज पर बनाए जा रहे अपैरल पार्क की भी समीक्षा हुई. 

कौशल विकास पर ध्यान दें कंपनियांः उपायुक्त

9 मार्च को विशेष केंद्रीय सहायता से संबंधित बैठक के दौरान उपायुक्त ने बैठक में मौजूद विभिन्न कंपनी तथा बैंक के प्रतिनिधियों से सीएसआर के माध्यम से जिले में कौशल विकास पर ध्यान केंद्रित करने की बात कही. उन्होंने कहा कि सीएसआर के माध्यम से पलामू में अवस्थित कंपनियां पलामू के युवाओं को ट्रेनिंग दें. बैठक में मौजूद ग्रासिम इंडस्ट्रीज लिमिटेड के प्रतिनिधि ने बताया कि उनके द्वारा फैमिली वेलफेयर सेंटर चलाया जा रहा है जो सप्ताह के 3 दिन गांव में जाकर मेडिकल कैंप का आयोजन करता है. वही अगले 3 दिन इस फैमिली वेलफेयर सेंटर में डॉक्टर बैठते हैं.  उन्होंने बताया कि फैमिली वेलफेयर सेंटर के माध्यम से लोगों को मुफ्त में दवाएं भी उपलब्ध कराई जा रही है. 

बैठक में मौजूद सहायक समाहर्ता-सह- प्रशिक्षु आईएएस श्री दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने बताया कि रेहला के आसपास के गांव की स्टडी करने पर पता चला कि वहां की पानी की क्वालिटी खराब है. ऐसे में उपायुक्त ने ग्रासिम इंडस्ट्रीज लिमिटेड के प्रतिनिधि से सीएसआर के माध्यम से आस-पास के गांव में पेयजल की सुविधा उपलब्ध कराने की बात कही. इसके अलावा उपायुक्त ने बैठक में मौजूद कंपनी तथा बैंक के प्रतिनिधियों से सीएसआर के माध्यम से आंगनबाड़ी केंद्रों तथा स्कूलों में खिलौने तथा खेल की अन्य सामग्री उपलब्ध कराने हेतु कहा. 

बैठक में उपायुक्त  शशि रंजन, सहायक समाहर्ता-सह- प्रशिक्षु आईएएस   दिलीप प्रताप सिंह शेखावत, उप विकास आयुक्त शेखर जमुआर, जिला योजना पदाधिकारी शाहिद अहमद, नीति आयोग के एडीएफ सहित अन्य पदाधिकारी एवम पलामू में संचालित किए जा रहे विभिन्न कम्पनी तथा बैंक के प्रतिनिधि मौजूद थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

पार्षद रोशनी खलखो को जमानत मिली

Next Post

पेशाकर के भुगतान से संबंधित एक दिवसीय कार्यशाला का किया गया आयोजन

Next Post

पेशाकर के भुगतान से संबंधित एक दिवसीय कार्यशाला का किया गया आयोजन

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d