BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

ब्रेकिंग: ट्रक से भिड़ी एक्ट्रेस शबाना आजमी की कार, गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती

by bnnbharat.com
January 18, 2020
in Uncategorized
ब्रेकिंग: ट्रक से भिड़ी एक्ट्रेस शबाना आजमी की कार, गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती

ब्रेकिंग: ट्रक से भिड़ी एक्ट्रेस शबाना आजमी की कार, गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती

Share on FacebookShare on Twitter

मुंबई: गीतकार जावेद अख्तर की पत्नी और अभिनेत्री शबाना आजमी सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गई हैं. खालापुर टोल प्लाजा के पास पुणे-मुंबई एक्सप्रेसवे पर उनकी कार ट्रक से टकरा गई. इस सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल अभिनेत्री शबाना आजमी को एमजीएम हॉस्पिटल, पनवेल में भर्ती कराया गया है. जब यह हादसा हुआ, उस समय कार में अभिनेत्री शबाना आजमी के पति जावेद अख्तर भी कार में सवार थे. हालांकि उनको चोट नहीं आई है.

बता दें कि शबाना की हालत को लेकर MGM हॉस्पिटल से अपडेट भी आ गयी है. शबाना के नाक में चोट आई है. इसके अलावा शरीर पर कोई चोट नजर नहीं आई है. एक्ट्रेस का उपचार चल रहा है. शबाना की बात करें तो वे अभी भी शॉक में हैं. उनकी हालत स्थिर है.

हाल ही में शबाना के हसबेंड जावेद अख्तर ने 17 जनवरी को अपना 75वां बर्थडे सेलिब्रेट किया. उन्होंने अपने बर्थडे को काफी स्पेशल तरीके से एन्जॉय किया था. उन्होंने दो पार्टी होस्ट की थी. एक पार्टी 16 जनवरी की रात तो दूसरी 17 जनवरी की रात हुई थी. पहली पार्टी में उन्होंने पुराने दिनों को याद करते हुए रेट्रो थीम पार्टी दी. दूसरी पार्टी उन्होंने मुंबई के फाइव स्टार होटल ताज लैंड्स में दी. इस पार्टी में बॉलीवुड के तमाम बड़े सितारों ने शिरकत की थी.

पार्टी में फिल्म जगत के बड़े सितारे शामिल हुए थे. इसमें रेखा, ऋचा चड्ढा, अली फजल, रोनित रॉय, सतीश कौशिक समेत कई सारे सेलेब्स पहुंचे थे. पार्टी का थीम रेट्रो रखा गया था. इस दौरान सभी सेलेब्स रेट्रो लुक में नजर आए थे. फरहान अख्तर भी पिता के जन्मदिन के मौके पर पहुंचे थे. फरहान, अमिताभ बच्चन के लुक में नजर आए थे. शबाना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और वे अपनी फोटोज समेत दैनिक जीवन से जुड़ी बातें शेयर करती रहती हैं. शबाना का अचानक एक्सिडेंट प्रशंसकों के लिए काफी दु:खद खबर है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

पीएम आवास योजना के लाभुक को पहली किस्त का हुआ आवंटन

Next Post

53 के हुए सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी, रांची पहुंच लोगों ने दी जन्मदिन की बधाई

Next Post
53 के हुए सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी, रांची पहुंच लोगों ने दी जन्मदिन की बधाई

53 के हुए सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी, रांची पहुंच लोगों ने दी जन्मदिन की बधाई

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d