BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

प्रेमिका और उसकी बेटी की हत्या करने वाले शमशाद को पुलिस मुठभेड़ में लगी चार गोलियां

by bnnbharat.com
July 23, 2020
in Uncategorized
प्रेमिका और उसकी बेटी की हत्या करने वाले शमशाद को पुलिस मुठभेड़ में लगी चार गोलियां

प्रेमिका और उसकी बेटी की हत्या करने वाले शमशाद को पुलिस मुठभेड़ में लगी चार गोलियां

Share on FacebookShare on Twitter

उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश के प्रेमिका और उसकी बेटी की हत्या करने वाले आरोपी शमशेद की पुलिस के मुठभेड़ हो गई. इस एनकाउंटर में शमशेद को चार गोलियां लगी है जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस डबल मर्डर केस में पुलिस ने शमशेद को गिरफ्तार किया था लेकिन वह उनकी गिरफ्त से किसी तरह भाग निकला.

दरअसल, शमशाद उर्फ अमित गुर्जर ने प्रेमिका प्रिया और उसकी मासूम बेटी कशिश को गला दबाकर मार डाला. दोनों की लाश चादर में पैक करके घर के अंदर जमीन में गाड़ दी. पुलिस ने विकास दुबे के घर की तर्ज पर आरोपी का मकान बुल्डोजर से गिराते हुए मां-बेटी के कंकाल बरामद कर लिए हैं. शव बरामद करते जाते समय आरोपी पुलिस हिरासत से फरार हो गया.

गाजियाबाद में लोनी निवासी प्रिया की शादी करीब 12 साल पहले मोदीनगर में खंजरपुर गांव के राजीव से हुई. दो साल बाद ही दोनों में तलाक हो गया. प्रिया मोदीनगर आकर चंचल चौधरी के मकान में किराए पर रहने लगी. पांच साल पहले उसकी दोस्ती कथित अमित गुर्जर से फेसबुक पर हुई. अमित के बुलावे पर वह बेटी सहित मेरठ आ गई. यहां वह करीब चार साल तक खरखौदा थाना क्षेत्र की कांशीराम आवासीय कॉलोनी में रही. दो साल पहले प्रिया को पता चला कि प्रेमी का नाम अमित नहीं शमशाद है. दोनों में यहीं से विवाद शुरू हो गया. पहले से शादीशुदा शमशाद प्रिया से शादी का झांसा देता रहा.

28 मार्च 2020 को प्रिया (30) व कशिश (11) एकाएक लापता हो गईं. प्रिया की सहेली चंचल ने 14 जुलाई को परतापुर थाने में शमशाद निवासी भूड़बराल के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया. पुलिस हरकत में आई. छानबीन में हत्या की पुष्टि के बाद पुलिस ने बुधवार तड़के भूड़बराल स्थित शमशाद के घर से दोनों लाशों के कंकाल बरामद कर लिए. पुलिस के अनुसार शमशाद ने 28 मार्च की रात को ही दोनों की गला दबाकर हत्या कर दी थी. शवों को अपने कमरे में फर्श तोड़कर नीचे दबा दिया था.

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

ये कैसी व्यथा… भूख मिटाने के लिए बेची 4 माह की बच्ची, गिरफ्तार

Next Post

राजस्थान सरकार गिराने की हो रही है साजिश: CM गहलोत

Next Post
राजस्थान सरकार गिराने की हो रही है साजिश: CM गहलोत

राजस्थान सरकार गिराने की हो रही है साजिश: CM गहलोत

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d