BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

सरकार के चोट का वोट और बुलेट का दे बैलेट से जवाब: शत्रुघ्न सिन्हा

by bnnbharat.com
December 5, 2019
in Uncategorized
सरकार के चोट का वोट और बुलेट का दे बैलेट से जवाब: शत्रुघ्न सिन्हा

सरकार के चोट का वोट और बुलेट का दे बैलेट से जवाब: शत्रुघ्न सिन्हा

Share on FacebookShare on Twitter

चतरा: तीसरे चरण के तहत 12 दिसंबर को होने वाले सिमरिया विधानसभा चुनाव को लेकर चुनावी जनसभा को संबोधित करने की इटखोरी पहुंचे पूर्व सांसद व कांग्रेस नेता शत्रुघ्न सिन्हा ने केंद्र के मोदी और प्रदेश की रघुवर सरकार पर जमकर हमला बोला. उन्होंने भाजपा को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि केंद्र और राज्य सरकार दंभ और अहंकार में डूबी है. ये लोग विकास के नाम पर समाज में वोट हासिल करने के लिए खोखले दावे करते फिर रहे हैं.

विकास की बड़ी-बड़ी बातें तो सरकार कर रही है, लेकिन लोगों को छोटे-छोटे दर्शन हो रहे हैं. उन्होंने इटखोरी के परोका मैदान में आयोजित चुनावी जनसभा को अपने अंदाज में संबोधित करते हुए कहा कि विकास के नाम पर विनाश की राजनीति करने वाली सरकार को धूल चटाने का वक्त आ गया है. यह चुनाव की नहीं बल्कि चुनौती की घड़ी है.

उन्होंने संभा को संबोधित करते हुए अहंकार और गुरुर में मदमस्त हाथी की तरह केंद्र सरकार पर नोटबंदी की घोषणा कर देश में हाहाकार मचाने का आरोप लगाया. कहा कि बगैर किसी के सहमति के सरकार ने जीएसटी जैसे कानून देश में लागू कर अर्थव्यवस्था को तहस-नहस कर दिया है. अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि देश में जीएसटी लागू होने से एक तरफ प्रोडक्शन कम हो गया है, बेरोजगारी बढ़ गई है, महंगाई आसमान को छू रहा है, किसानों को उचित मूल्य नहीं मिल रहा है वहीं प्याज की बढ़ती कीमतें आसमान छू रही है.

उन्होंने कहा कि प्याज की कीमतों ने पहले भी लोगों को रुलाया है, सरकारी गिरा चुकी है. इस बार भी प्याज की कीमतें केंद्र और राज्य में सरकार गिराकर भस्म कर देंगी. उन्होंने लोगों से जुल्म और अत्याचार का जवाब वोट और बैलेट से देने की अपील की.

देश से बड़ा कोई नहीं अंजाम कुछ भी हो

जनसभा को संबोधित करते हुए अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि जिस दौरान देश में मनमाने तरीके से सत्ता के घमंड में चूर मोदी सरकार ने जीएसटी और नोटबंदी जैसे कानून लागू कर अर्थव्यवस्था को तहस-नहस कर दिया था. उस दौरान प्रदेश की रघुवर सरकार और उसके मंत्रियों ने मोदी की चमचई में उस कानून का विरोध तक नहीं किया था. लेकिन जब देश और समाज की बात आती है तो व्यक्ति से ऊपर पार्टी होता है और पार्टी से ऊपर देश. लेकिन देश के ऊपर कोई नहीं होता. उन्होंने कहा कि मैंने सत्ता में रहते हुए केंद्र सरकार की दोनों कानून का पुरजोर तरीके से विरोध किया. जिसका बड़ा मूल्य भी मैंने चुका दिया, लेकिन उससे कोई फर्क नहीं पड़ता.

चोट का वोट और बुलेट का दे बैलेट से जवाब

पूर्व सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में हम चोट का जवाब चोट और बुलेट का जवाब बुलेट से नहीं दे सकते. लेकिन चोट का जवाब वोट और बुलेट का जवाब बैलेट से जरूर दे सकते हैं. उन्होंने जनसभा में मौजूद लोगों से केंद्र और राज्य की अत्याचारी और जुल्मी सरकार को अपने मताधिकार के प्रयोग से सत्ता से बेदखल का मुंहतोड़ जवाब देने की अपील की.

महारथियों की सभा में नहीं उमड़ती भीड़

अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों और विनाशकारी सिद्धांतों से जनता तंग आ चुकी है, उब चुकी है. यही कारण है कि चुनाव के दौरान विभिन्न इलाकों में अपने प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार प्रसार करने पहुंचने वाले केंद्र और राज्य के महारथियों की सभा में भीड़ तक नहीं उमड़ रही है. इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि जनता अब भाजपा और उसके नीतियों और नेताओं को पूरी तरह से नकार चुकी है.

सरकार गिराकर भस्म कर देंगी प्याज की कीमतें

कांग्रेस नेता शत्रुघ्न सिन्हा ने भाजपा को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि गड़बड़ाई आर्थिक व्यवस्था के कारण प्याज की कीमतें आसमान छू रही है. उन्होंने कहा कि प्याज की कीमतों ने पहले भी लोगों को रुलाया है, सरकारें गिराई हैं. इस बार भी प्याज की बढ़ती कीमतें कीर्तिमान स्थापित करेंगी. केंद्र और राज्य की सरकारों को गिरा कर भस्म कर देंगी.

विरोधियों को कहें खामोश

चुनावी जनसभा को अपने अंदाज में संबोधित करते हुए शॉटगन ने सभा में बहुत जान है कह कर भीड़ में नई ऊर्जा का संचार कर दिया. उन्होंने कहा कि अगर विपक्षी दलों के लोग आकर उनसे महागठबंधन और उसके प्रत्याशियों की शिकायत कर वोट की मांग करता है तो वे उन्हें खामोश कह दे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

यूनिसेफ के साथ मिलकर झारखंड की सामाजिक व्यवस्था की जायेगी मजबूत: मुख्य सचिव

Next Post

रांची पुलिस को नक्सलियों के खिलाफ अभियान में मिली बड़ी सफलता, कारतूस और विस्फोटक बरामद

Next Post
रांची पुलिस को नक्सलियों के खिलाफ अभियान में  मिली बड़ी सफलता, कारतूस और विस्फोटक बरामद

रांची पुलिस को नक्सलियों के खिलाफ अभियान में मिली बड़ी सफलता, कारतूस और विस्फोटक बरामद

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d