BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

लॉकडाउन में फंसे बेघर राहगीरों के लिए बेहतर विकल्प है आश्रय गृह

शहरी आश्रय गृहों से संबंधित राज्य स्तरीय हेल्प लाइन जारी

by bnnbharat.com
April 14, 2020
in Uncategorized
लॉकडाउन में फंसे बेघर राहगीरों के लिए बेहतर विकल्प है आश्रय गृह

लॉकडाउन में फंसे बेघर राहगीरों के लिए बेहतर विकल्प है आश्रय गृह

Share on FacebookShare on Twitter

गूगल मैप के सहारे भी पहुंचा जा सकता है नजदीकी शेल्टर होम

रांची: नगर विकास एवं आवास विभाग के अंतर्गत राज्य के विभिन्न शहरों में राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत संचालित 94 आश्रय गृहों की भूमिका लॉकडाउन के दौरान ज्यादा उपयोगी हो सके, इसके लिए सचिव विनय कुमार चौबे के निर्देश पर एक राज्य स्तरीय हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है. साथ ही निकायों में स्थित शहरी आश्रय गृहों को गूगल मैप पर भी उपलब्ध कराया जा रहा है, ताकि बेघर, राहगीर या अन्य राज्यों के ऐसे लोग जो किसी कारण से लॉकडाउन की अवधि में झारखंड के शहरों में रह गए हो, उन्हें इन शहरी आश्रय गृह तक पहुंचने में दिक्कत ना हो.

Also Read This: 80 करोड़ गरीबों को हर महीने 5-5 किलो अनाज मुफ्त में देने का ऐलान किया

ठहरने के साथ-साथ भोजन की भी सुविधा

नगरीय प्रशासन निर्देशालय के सहायक निर्देशक संजय कुमार ने बताया कि लॉकडाउन की अवधि में सभी शेल्टर होम्स में ठहरने के साथ-साथ राहगीरों को भोजन भी मुहैया कराया जा रहा है, इसलिए वर्तमान परिदृश्य में राज्य के शहरी इलाकों में स्थित आश्रय गृह बेघर, बेसहारा और बाहरी राहगीरों के लिए बेहतर बसेरा साबित हो रहे हैं.

Also Read This: लॉक डाउन अवधि के स्कूल फीस और बस फीस माफ किये जाएं

हेल्पलाइन नंबर 9431760277 पर मिलेगी नजदीकी शेल्टर होम की जानकारी

सहायक निर्देशक ने बताया कि अगर कोई राहगीर अपने नजदीक के आश्रय गृह को नहीं ढूंढ पा रहा हो तो वह उक्त नंबर पर फोन करके या व्हाट्सएप भेज कर अपने सबसे निकट के आश्रय गृह की लोकेशन, पता, संपर्क सूत्र आदि प्राप्त कर सकेगा. इस हेल्पलाइन के माध्यम से राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के अंतर्गत संचालित राज्य भर के किसी भी शहर के आश्रय गृह की जानकारी प्राप्त की जा सकेगी. इतना ही नहीं आश्रयगृहों में उपलब्ध सुविधा से संबंधित शिकायत या सुझाव भी इस नंबर पर दिए जा सकेंगे.

गूगल मैप की भी ली जा सकती है मदद

बताया कि राहगीर, ड्राइवर आदि गूगल मैप की मदद से नजदीकी शेल्टर होम पहुंच सकते हैं, इसके लिए उन्हें गूगल पर “शेल्टर होम नियर मी” सर्च करना होगा. लॉकडाउन में फंसे हुए लोगों की सेवा कार्य में जुटे कर्मचारी, एनजीओ या स्वैच्छिक कार्यकर्ता भी गूगल मैप की मदद से किसी भी फंसे हुए राहगीर को नजदीकी आश्रय गृह तक छोड़ सकते हैं.

बताया कि रांची,जमशेदपुर आदि बडे़ शहरों के आश्रय गृह पहले से ही गूगल मैप पर थे, छोटे निकायों के शेल्टर्स को भी उक्त मैप पर उपलब्ध कराया जा रहा है.

Also Read This: लॉकडाउन उल्लंघन में भी भेदभावपूर्ण कार्रवाई कर रही है हेमंत सरकार: भाजपा

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

मुख्यमंत्री दीदी किचन योजना के तहत 5,453 दीदी किचन द्वारा रोजाना लगभग 4 लाख लोगों को कराया जा रहा भोजन

Next Post

मां भारती के सच्चे सपूत थे डॉक्टर अम्बेडकर: दीपक प्रकाश

Next Post
मां भारती के सच्चे सपूत थे डॉक्टर अम्बेडकर: दीपक प्रकाश

मां भारती के सच्चे सपूत थे डॉक्टर अम्बेडकर: दीपक प्रकाश

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d