BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

शर्लिन चोपड़ा का दावा: क्रिकेटर्स की पत्नियां भी करती हैं…दम मारो दम

by bnnbharat.com
September 25, 2020
in समाचार
शर्लिन चोपड़ा का दावा: क्रिकेटर्स की पत्नियां भी करती हैं…दम मारो दम
Share on FacebookShare on Twitter

मुम्बई: सुशांत सिंह राजपूत केस में ड्रग्स एंगल पर बॉलीवुड के कई सितारे इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. ऐसी कई हस्तियां हैं जो खुलकर बॉलीवुड के ड्रग्स कल्चर पर बात कर रही हैं. इस मामले में अभिनेत्री शर्लिन चोपड़ा भी खुलकर बोल रही हैं. बॉलीवुड अभिनेत्रियों पर ड्रग्स के सेवन करने के बाद अब उन्होंने क्रिकेटर्स की पत्नियों पर ड्रग्स लेने का आरोप लगाया है.

अपने बोल्ड और विवादित सोशल मीडिया पोस्ट्स की वजह से चर्चा में रहने वालीं शर्लिन चोपड़ा ने हाल ही में मीडिया से बात की. इस दौरान उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत केस में आए दीपिका पादुकोण, श्रद्धा कपूर, सारा अली खान और रकुल प्रीत सिंह सहित कई फिल्मी सितारों पर बात की. शर्लिन चोपड़ा ने इस दौरान कहा है कि बड़े क्रिकेटर्स और सुपरस्टार्स की पत्नियां भी ड्रग्स पार्टी में शामिल होती हैं. वह व्हाइट पाउडर यानी कोकीन का सेवन करती हैं.

रिपोर्ट्स के अनुसार शर्लिन चोपड़ा ने कहा, ‘एक बार मैं कोलकाता केकेआर का मैच देखने के लिए गई थी. मैच के बाद पार्टी रखी गई थी. मैं भी उस पार्टी में शामिल हुई. उस दौरान मैंने देखा कि क्रिकेटर्स और बॉलीवुड सितारे दम मारो दम कर रहे थे. मैंने भी बहुत डांस किया. डांस के कारण मैं थक गई थी तो मैं फ्रेश होने के लिए वॉशरूम चली गई. जिसके बाद वहां जो चल रहा था, वह देखकर मैं दंग रह गई.

किसी भी क्रिकेटर की पत्नी का नाम लिए बिना शर्लिन चोपड़ा ने आगे कहा, ‘हमारे क्रिकेट के सुपरस्टार्स की पत्नियां व्हाइट पाउडर यानी कोकीन स्नॉट कर रही थीं. यह देखकर मुझे लगा कि यह लोग क्या कर रहे हैं और क्यों कर रहे हैं. फिर वह स्माइल कर रहे थे, मैंने भी उन्हें स्माइल दी और वहां से निकल गई.’ इससे पहले शर्लिन चोपड़ा ने ट्विटर पर बॉलीवुड की पार्टीज के बारे में लिखा था.

शर्लिन चोपड़ा ने अपने ट्वीट में लिखा, ‘फिल्म इंडस्ट्री के 95% लोग अपनी पार्टियों में ड्रग्स ऑफर करते हैं, उन्हें लगता है कि ड्रग्स के बगैर पार्टी एकदम अधूरी होती हैं. ड्रग्स कलचर को बढ़ावा देकर, यह लोग देश के युवा को नशे के अंधकार में ढकेल रहे हैं.’ शर्लिन चोपड़ा यहीं नहीं रुकीं और उन्होंने दीपिका पादुकोण पर भी तीखा वार किया. दीपिका पादुकोण के लिए ट्वीट करते हुए शर्लिन ने लिखा, ‘मुझे लगता है कि दीपिका पादुकोण के स्लोगन को अपडेट करने का वक्त आ गया है. मेरे बाद कहिए- नशीले पदार्थों का सेवन एक संगीन अपराध है. मेरे बाद कहिए- ‘माल’ की लंबे समय तक अनुपलब्धता से मूड स्विंग्स होते हैं, जिससे डिप्रेशन होता है.’

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

रजरप्पा मंदिर खोलने को लेकर हाईकोर्ट ने कहा कि मंदिर खोलने पर राज्य सरकार करे विचार

Next Post

2,000 रुपए सस्ता हुआ सोना, चांदी में भी गिरावट

Next Post
सोने की कीमतों में आई तेजी, चांदी भी हुई महंगी

2,000 रुपए सस्ता हुआ सोना, चांदी में भी गिरावट

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d